![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/96933169-ec64-46e8-b8b9-d985562ce6f3/priyanka.jpg)
बिग बॉस 16 में टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी है. प्रियंका का नाम विनर के रूप में सोशल मीडिया पर चल रहा है. हालांकि बिग बॉस 16 का कल फिनाले है और कल इस बात से पर्दो हट जाएगा कि सलमान खान के शो का इस सीजन का विनर कौन होगा.
![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/737d7293-5d68-4a8a-9642-54c8297d0f26/priyanka2.jpg)
प्रियंका चाहर चौधरी ये है चाहतें और परिणीति सहित कई टीवी शो में अहम रोल निभा चुकी है. हालांकि उनकी पहचान शो उड़ारियां शो से हुई, जिनमें उनकी जोड़ी अंकित गुप्ता के साथ बनी थी. ये शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है.
![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/138c8a78-6b81-4ece-8d27-10b0c9072504/priyanka3.jpg)
प्रियंका चौधरी का जन्म 13 अगस्त 1996 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था. 2022 तक वह 26 साल की है. प्रियंका को अपने शुरुआती दिनों में स्केचिंग और डांस करने का काफी शौक था. जयपुर में एक्ट्रेस ने अपना अकादमिक करियर पूरा किया और फिर सपनों के शहर मुंबई आई.
![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/8cb7fb1a-f147-4d2c-9152-eea2be63823d/priyanka4.jpg)
प्रियंका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की. इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है. उड़ारियां शो से उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली की आज वो घर-घर में पहचानी जाती है. इसकी वजह से ही उन्हें बिग बॉस का शो मिला.
![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/c7d74d58-0b65-4475-82f3-66dc0b51dbd3/priyanka5.jpg)
बिग बॉस 16 में प्रियंका और अंकित गुप्ता की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आई थी. दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी भाता है. हालांकि उन्होंने सिर्फ इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया.
![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/e41f8229-3c4e-4b4d-9094-32987390c2ae/priyanka6.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका के नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 20-25 करोड़ की संपत्ति है. हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते है.
![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/15d0257a-1d7b-4272-81fb-f1d42184bcb5/priyanka7.jpg)
प्रियंका को मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ा था. पतली होने की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता है. एक वक्त आया, जब उन्होंने मुंबई छोड़ना का फैसला लिया और फिर से जयपुर आ गई. यहां उन्होंने मेकअप का कोर्स किया.
![Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/c301d09f-7e92-41e3-844d-8f8efc58c28a/priyanka8.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका का असली नाम परी चौधरी है. एक्ट्रेस ने न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर नाम बदल कर परी से प्रियंका कर लिया था.