26.1 C
Ranchi
Thursday, February 6, 2025 | 04:25 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Nishikant Dubey Godda Seat Result 2024: गोड्डा में निशिकांत दुबे का चौका, कांग्रेस के प्रदीप यादव को 101813 वोट से हराया

Advertisement

Nishikant Dubey Godda Seat Result 2024: दिग्गज भाजपा नेता डॉ निशिकांत दुबे ने वर्ष 2009 से गोड्डा लोकसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटा रहे हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Nishikant Dubey Godda Seat Result 2024: संताल परगना की गोड्डा लोकसभा सीट पर इस लोकसभा चुनाव में सबकी नजर थी. इस सीट से झारखंड के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने वाले सांसद निशिकांत दुबे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे. उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप यादव को 101813 वोटों के अंतर से हरा दिया. इस तरह गोड्डा संसदीय सीट पर निशिकांत दुबे ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की. निशिकांत दुबे को 693140 वोट मिले, जबकि प्रदीप यादव को 591327 वोट मिले.

- Advertisement -

संसद में झारखंड की आवाज बुलंद करते हैं डॉ निशिकांत दुबे

झारखंड की राजनीति में डॉ निशिकांत दुबे जाना-माना नाम हैं. झारखंड के मुद्दों को लोकसभा में मुखर होकर उठाते हैं. इसके पहले गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर लगातार 3 बार (2009, 2014 और 2019 में) जीत दर्ज कर चुके हैं. भागलपुर में जन्मे डॉ निशिकांत दुबे भाजपा के चर्चित नेता हैं और उनकी वजह से ही गोड्डा संसदीय सीट हॉट सीट बन जाती है.

निशिकांत दुबे 2009 से लगातार जीत रहे हैं गोड्डा संसदीय सीट पर

डॉ निशिकांत दुबे ने वर्ष 2009 में राजनीति में कदम रखा था. उस समय वह झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बने थे. उन्होंने 2009 में उस वक्त के कांग्रेस के कद्दावर नेता फुरकान अंसारी को 6,407 वोट के अंतर से हराया था. उसके बाद से निशिकांत दुबे लगातार इस सीट पर अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करते आ रहे हैं. वर्ष 2024 में एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था. इस बार इस सीट पर 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. तीसरे नंबर पर रहे उदय शंकर खवारे को 26837 वोट मिले. 10 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले.

2009 के बाद लगातार बढ़ता गया निशिकांत दुबे का वोट शेयर

वर्ष 2009 में निशिकांत दुबे को बहुत कम अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार पर जीत मिली थी. लेकिन, उसके बाद उनका वोट प्रतिशत लगातार बढ़ता गया. वर्ष 2009 में उन्हें 23.76 फीसदी वोट मिले थे, जबकि वर्ष 2014 में 36.26 फीसदी और वर्ष 2019 में 53.40 फीसदी मत प्राप्त हुए. वर्ष 2014 में झामुमो ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया था, तो वर्ष 2019 में कांग्रेस और झामुमो दोनों ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा.

लगातार दो बार प्रदीप यादव को पराजित कर चुके हैं निशिकांत

बता दें कि वर्ष 2014 में डॉ निशिकांत दुबे को 3,80,500 मत मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी फुरकान अंसारी को 3,19,818 मत मिले. झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रदीप यादव को 1,93,506 वोट मिले. वर्ष 2019 में डॉ निशिकांत दुबे को 6,37,610 मत मिले. उनके निकट प्रतिद्वंद्वी प्रदीप यादव को 4,53,383 वोट मिले, जबकि बसपा के जफर ओबैद महज 17,583 वोट मिले. प्रदीप यादव एक बार फिर निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

भागलपुर में 28 जनवरी 1969 को हुआ निशिकांत दुबे का जन्म

डॉ निशिकांत दुबे का जन्म बिहार के भागलपुर में 28 जनवरी 1969 को हुआ. उनके पिता का नाम राधे श्याम दुबे और माता का नाम वीणा दुबे है. मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर से उन्होंने बीए की पढ़ाई पूरी की. वर्ष 2000 में उन्होंने पटना (बिहार) की अनामिका गौतम से विवाह किया. डॉ निशिकांत के दो बेटे हैं. राजनीति में आने से पहले वह एस्सार ग्रुप के कॉर्पोरेट हेड थे. उनकी कुल संपत्ति लगभग 74 करोड़ रुपए से अधिक है.

डॉ निशिकांत दुबे पर दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले

झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 1 जून को मतदान हुआ. निशिकांत दुबे के खिलाफ I.N.D.I.A. ने कांग्रेस पार्टी के प्रदीप यादव को मैदान में उतारा था. प्रदीप यादव इसके पहले एक बार निशिकांत दुबे से पराजित हो चुके हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ निशिकांत दुबे पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं. (इनपुट : आशीष श्रीवास्तव)

इसे भी पढ़ें

Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह को 377014 वोट से हराया

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें