39 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025 | 05:52 pm

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज

Advertisement

इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें...

Audio Book

ऑडियो सुनें

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को…

  1. खान मंत्रालय ने हाल ही में किस शहर में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया?
    (क) पुणे
    (ख) जयपुर
    (ग) बेंगलुरू
    (घ) अजमेर
  2. स्विट्जरलैंड के किस शहर में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया गया?
    (क) जिनेवा
    (ख) बर्न
    (ग) बासल
    (घ) ज्यूरिख
  3. केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने आयुर्वेद के लिए भविष्य की योजना की खातिर कौन सी पहल शुरू की है?
    (क) स्वास्थ्य 2024
    (ख) आयुष 2024
    (ग) सेहत 2024
    (घ) प्रगति 2024
  4. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मई की किस तारीख को अंतरराष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया है?
    (क) 21 मई
    (ख) 24 मई
    (ग) 25 मई
    (घ) 30 मई
  5. यूके का अमल क्लूनी महिला सशक्तीकरण अवार्ड पाने वाली भारत की आरती उत्तर प्रदेश के किस शहर से हैं?
    (क) बिजनौर
    (ख) बुलंदशहर
    (ग) बहराइच
    (घ) हरदोई
  6. निम्न में से कौन सी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन की चैंपियन बनी है?
    (क) कोलकाता नाइट राइडर्स
    (ख) सनराइजर्स हैदराबाद
    (ग) राजस्थान रॉयल्स
    (घ) चेन्नई सुपर किंग्स
  7. मई की किस तारीख को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है?
    (क) 15 मई
    (ख) 20 मई
    (ग) 23 मई
    (घ) 27 मई
  8. निम्न में से किसने रिटेल इंवेस्टर्स और अन्य चीजों को आसान बनाने के लिए प्रवाह पोर्टल लांच किया है?
    (क) सेबी
    (ख) आरबीआई
    (ग) एसबीआई
    (घ) एचडीएफसी
  9. उज्बेकिस्तान के किस शहर में एशियाई पंजा कुश्‍ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया?
    (क) नामंगन
    (ख) बुखारा
    (ग) समरकंद
    (घ) ताशकंद
  10. किस भारतीय फिल्मकार ने अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ के लिए कांस फिल्म महोत्सव में ‘ग्रैंड प्रिक्स’ पुरस्कार जीता है?
    (क) पायल कपाड़िया
    (ख) अनसूया सेनगुप्ता
    (ग) चिदानंद एस नाइक
    (घ) संतोष सिवान

सही जवाब
1(ग), 2 (क), 3(घ), 4(ख), 5 (ग), 6(क), 7(ग), 8(ख), 9(घ), 10(क).  

[quiz_generator]

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels