27.1 C
Ranchi
Wednesday, February 12, 2025 | 01:28 pm
27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Sengol का ये है इतिहास, जानें महत्व

Advertisement

Sengol क्या है: सेंगोल, एक प्राचीन राजदंड जिसका इतिहास चोल साम्राज्य से जुड़ा हुआ है, क्या आप जानते हैं कि सेंगोल क्या है और भारत के इतिहास में क्या महत्व है?

Audio Book

ऑडियो सुनें

Sengol एक प्राचीन राजदंड जिसका इतिहास चोल साम्राज्य से जुड़ा हुआ है, हाल ही में भारत के नए संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित किया गया था. इस ऐतिहासिक क्षण ने सेंगोल के महत्व को एक बार फिर उजागर किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेंगोल क्या है और इसका भारत के इतिहास में क्या महत्व है?

Untitled Design 8 3
Sengol

सेंगोल क्या है?

सेंगोल एक स्वर्ण परत वाला राजदंड है जो मुख्य रूप से चांदी से बना होता है. इसका इतिहास चोल साम्राज्य (907-1310 ईस्वी) से जुड़ा हुआ है. नए राजा के राजतिलक के समय सेंगोल भेंट किया जाता था. इसका नाम तमिल शब्द ‘सेम्मई’ (नीतिपरायणता) और ‘कोल’ (छड़ी) से मिलकर बना है. कुछ विद्वानों का मानना है कि यह शब्द संस्कृत के ‘संकु’ (शंख) से भी जुड़ा हो सकता है, क्योंकि सनातन धर्म में शंख पवित्रता का प्रतीक है.

सेंगोल का महत्व

सेंगोल भारत के प्राचीन शासन व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है. यह राजा और राज्य की संप्रुभता का प्रतीक रहा है. इसके अलावा, मुकुट या छत्र और पताका भी राज्य की शक्ति के प्रतीक थे. जहां पताका के जरिए राज्य की सीमा निर्धारित होती थी, वहीं छत्र और मुकुट प्रजा के बीच राजा की मौजूदगी का प्रतीक थे और राजदंड, राजा की आम सभा में न्याय का प्रतीक रहा है. इतिहास के कालखंड से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजदंड का प्रयोग मौर्य साम्राज्य (322-185 ईसा पूर्व) में भी हुआ करता था. मौर्य सम्राटों ने अपने विशाल साम्राज्य पर अपने अधिकार को दर्शाने के लिए राजदंड का इस्तेमाल किया था. चोल साम्राज्य (907-1310 ईस्वी) के अलावा गुप्त साम्राज्य (320-550 ईस्वी), और विजयनगर साम्राज्य (1336-1646 ईस्वी) के इतिहास में भी राजदंड प्रयोग किया गया है.

पढ़ें: JSSC CGL 2024 की कर रहे हैं तैयारी, तो इन GK के प्रश्नों को करें पढ़ाई में शामिल

सेंगोल का पुनरुद्धार

1947 में धार्मिक मठ – अधीनम के प्रतिनिधि ने सैंगोल भारत गणराज्य के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा था. लेकिन भारत में लोकतांत्रिक शासन होने के कारण इसे इलाहाबाद संग्रहालय में रख दिया और किसी सरकार ने इसका इस्तेमाल नहीं किया. 28 मई 2023 को नए संसद भवन के लोकार्पण के समय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधि-विधान के साथ सेंगोल की स्थापना की.

Sengol इस ऐतिहासिक क्षण ने सेंगोल के महत्व को एक बार फिर उजागर किया है. यह भारत के लोकतंत्र के प्राचीन प्रतीक के रूप में अपनी अनूठी पहचान को दर्शाता है. सेंगोल का नया संसद भवन में स्थापित होना भारत की प्राचीन शासन परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें: Bihar GK GS: बिहार राज्य की सभी प्रथम उपलब्धियों के बारे में जानें

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें