25.1 C
Ranchi
Monday, February 24, 2025 | 06:29 pm
25.1 C
Ranchi
No videos found

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

मनरेगा में आधी आबादी की 58 प्रतिशत भागीदारी

Advertisement

महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से दो कदम आगे है. महिलाएं खुद को स्वावलंबन की राह पर तेजी से आगे ले जा रही है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

समस्तीपुर : महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से दो कदम आगे है. महिलाएं खुद को स्वावलंबन की राह पर तेजी से आगे ले जा रही है. शारीरिक श्रम वाले कार्यों में भी वह पुरुष से पीछे नहीं रह रही है. जिले में मनरेगा में 58 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक सृजित 3291697 मानव दिवस में से 1909184 महिलाओं की भागीदारी रही. अब तक जिले में लक्ष्य का 61.35 प्रतिशत मानव दिवस सृजित हुआ है. मनरेगा में अपनी भागीदारी दर्ज कराने वाली महिलाएं अपने घर का भी सारी जिम्मेवारी निभाती है. किचेन से लेकर बच्चों और घर के बड़े बुर्जुर्गों के प्रति अपनी जवाबदेही पूरी तन्यमता से निभाने के बाद कार्य स्थल पर आकर मिट्टीकरण व अन्य कार्यों में भी पीछे नहीं रहती है. यहां तक अपने छोटे बच्चे को भी कार्यस्थल पर लाकर ही रखती है. 2024-25 में अबतक बिथान प्रखंड में 48.65 प्रतिशत, विभूतिपुर प्रखंड में 47.41 प्रतिशत, दलसिंहसराय प्रखंड में 39.25 प्रतिशत, हसनपुर प्रखंड में 40.99 प्रतिशत, खानपुर प्रखंड में 45.50 प्रतिशत, कल्याणपुर प्रखंड में 35.56 प्रतिशत, मोहनपुर प्रखंड में 51.86 प्रतिशत, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 35.91 प्रतिशत, मोरवा प्रखंड में 46.95 प्रतिशत, पटोरी प्रखंड में 46.29 प्रतिशत, पूसा प्रखंड में 39.95 प्रतिशत, रोसड़ा प्रखंड में 44.61 प्रतिशत, सरायरंजन प्रखंड में 40.49 प्रतिशत, सिंघिया प्रखंड में 51.76 प्रतिशत, शिवाजीनगर प्रखंड में 50.53, समस्तीपुर प्रखंड में 39.04 प्रतिशत, ताजपुर प्रखंड में 36.22 प्रतिशत, उजियारपुर प्रखंड में 41.60 प्रतिशत, विद्यापतिनगर प्रखंड में 37.54 प्रतिशत तथा वारिसनगर प्रखंड में 44.14 प्रतिशत भागीदारी रही.

किस प्रखंड में कितना मानव दिवस सृजित

बिथान प्रखंड में 149187 , विभूतिपुर प्रखंड में 180688, दलसिंहसराय प्रखंड में 95264, हसनपुर प्रखंड में 270003, खानपुर प्रखंड में 154363, कल्याणपुर प्रखंड में 286063, मोहनपुर प्रखंड में 129393, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 140559, मोरवा प्रखंड में 217019, पटोरी प्रखंड में 273827, पूसा प्रखंड में 79977, रोसड़ा प्रखंड में 156826, सरायरंजन प्रखंड में 168862, सिंघिया प्रखंड में 124357, शिवाजीनगर प्रखंड में 259365, समस्तीपुर प्रखंड में 82341, ताजपुर प्रखंड में 116556, उजियारपुर प्रखंड में 143849, विद्यापतिनगर प्रखंड में 83546 व वारिसनगर प्रखंड में 179652 मानव दिवस का सृजन हुआ.

किस प्रखंड में कितने महिलाओं की रही भागीदारी

बिथान प्रखंड में 72573, विभूतिपुर प्रखंड में 85668, दलसिंहसराय प्रखंड में 37393, हसनपुर प्रखंड में 110680, खानपुर प्रखंड में 70232, कल्याणपुर प्रखंड में 101711, मोहनपुर प्रखंड में 67106, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 50478, मोरवा प्रखंड में 101895, पटोरी प्रखंड में 126745, पूसा प्रखंड में 31390, रोसड़ा प्रखंड में 69964, सरायरंजन प्रखंड में 68367, सिंघिया प्रखंड में 64367, शिवाजीनगर प्रखंड में 131066, समस्तीपुर प्रखंड में 32144, ताजपुर प्रखंड में 42215, उजियारपुर प्रखंड में 59843, विद्यापतिनगर प्रखंड में 31365 व वारिसनगर प्रखंड में 79298 महिलाओं की रही भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर