रांची डीसी ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, घर बैठे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत
MS Dhoni Celebrate Chandrayaan-3 Landing: भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है. यह देशावासियों के लिए गौरव का क्षण है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते नजर आए. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.