21.1 C
Ranchi
Monday, February 10, 2025 | 08:46 pm
21.1 C
Ranchi
HomeJharkhandRanchiRanchi News : देश की अखंडता की सुरक्षा करते हैं सैनिक :...

Ranchi News : देश की अखंडता की सुरक्षा करते हैं सैनिक : रक्षा मंत्री

- Advertisment -

रांची़ राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी के नेतृत्व में हुआ. अधिवेशन का ऑनलाइन उदघाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. वर्चुअल माध्यम से उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के प्रहरी होते हैं, जो जीवन को संकट में डाल कर देश की अखंडता की सुरक्षा करते हैं. बॉर्डर पर रहकर भी सैनिक राष्ट्र के साथ समाज की सेवा करता है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक सैनिक के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होता है. यदि हमारे युवा देश हित के लिए कार्य करेंगे, तो निश्चित रूप से 2047 तक भारत विश्वगुरु बनकर उभरेगा. मौके पर डॉक्टर गुरु पवन सिन्हा, राजन छिब्बर, विजय कपूर, मेजर जनरल मोहन लाल कपूर एवं पद्मश्री डॉक्टर चिरपत, डॉक्टर लोकेश मुनि, ज्ञान सिंह, गौरव सेनानी राजेंद्र बगासी, पीपी सिंह एवं अन्य लोग शामिल थे. यह जानकारी झारखंड राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड के अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, टेक & ऑटो, क्रिकेट राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां.

- Advertisment -

अन्य खबरें

- Advertisment -
ऐप पर पढें