Petrol Price Today in Jharkhand 5 January 2025 : तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं. रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल महंगा हो गया है. 5 जनवरी 2025 को रांची में पेट्रोल का भाव (Petrol Price) 98.20 रुपए प्रति लीटर है. झारखंड के 8 जिलों में आज पेट्रोल सस्ता हुआ है, जबकि 4 जिलों में महंगा. बाकी 12 जिलों में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बोकारो में 36 पैसे, चतरा में पेट्रोल 5 पैसे, देवघर में 10 पैसे, धनबाद में 4 पैसे, दुमका में 38 पैसे, जामताड़ा में 2 पैसे, सरायकेला-खरसावां में 34 पैसे और पश्चिमी सिंहभूम में 38 पैसे सस्ता हो गया है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को आज कार या बाईक में पेट्रोल भरवाने के लिए पहले से कम पैसे देने होंगे. वहीं, राजधानी रांची समेत 4 जिलों में पेट्रोल वाहन चलाने वालों की जेब थोड़ी ज्यादा ढीली होने वाली है. गिरिडीह में एक लीटर पेट्रोल का दाम 48 पैसे बढ़ गया है. गुमला में 41 पैसे, हजारीबाग में 2 पैसे और रांची में 29 पैसे पेट्रोल महंगा हो गया है. झारखंड के किस जिले में आज पेट्रोल किस भाव बिक रहा है, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

5 जनवरी को झारखंड के इन 8 जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल

  • बोकारो
  • चतरा
  • देवघर
  • धनबाद
  • दुमका
  • जामताड़ा
  • सरायकेला-खरसावां
  • पश्चिमी सिंहभूम

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 जनवरी को इन 4 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल

  • गिरिडीह
  • गुमला
  • हजारीबाग
  • रांची

झारखंड के 24 जिलों में आज किस भाव बिक रहा पेट्रोल, देखें लिस्ट

शहर का नामपेट्रोल की कीमत प्रति लीटर
बोकारो98.09 रुपए
चतरा99.17 रुपए
देवघर97.88 रुपए
धनबाद98.13 रुपए
दुमका98.18 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)98.20 रुपए
गढ़वा99.60 रुपए
गिरिडीह99.27 रुपए
गोड्डा98.23 रुपए
गुमला98.92 रुपए
हजारीबाग98.89 रुपए
जामताड़ा98.44 रुपए
खूंटी97.78 रुपए
कोडरमा98.70 रुपए
लातेहार99.10 रुपए
लोहरदगा98.75 रुपए
पाकुड़99.07 रुपए
पलामू99.60 रुपए
रामगढ़98.41 रुपए
रांची98.20 रुपए
साहिबगंज99.30 रुपए
सरायकेला-खरसावां97.80 रुपए
सिमडेगा99.28 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)99.64 रुपए
स्रोत : goodreturns.in

झारखंड के किस जिले में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, जानने के लिए क्लिक करें

झारखंड में आज कहां सस्ता हुआ पेट्रोल?

5 जनवरी को झारखंड के 8 जिलों में पेट्रोल सस्ता हो गया है. बोकारो में 36 पैसे, चतरा में 5 पैसे, देवघर में 10 पैसे, धनबाद में 4 पैसे, दुमका में 38 पैसे, जामताड़ा में 2 पैसे, सरायकेला-खरसावां में 34 पैसे और पश्चिमी सिंहभूम में 38 पैसे सस्ता मिल रहा है पेट्रोल.

झारखंड में आज कहां महंगा हुआ पेट्रोल?

5 जनवरी को झारखंड के 4 जिलों में पेट्रोल महंगा हो गया है. एक लीटर पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 48 पैसे की वृद्धि गिरिडीह जिले में हुई है. गुमला में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज लोगों को 41 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे, तो हजारीबाग में 2 पैसे और राजधानी रांची में 29 पैसे अधिक देने होंगे.

डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक क्यों? | Features of Dynamic Fuel Pricing Technique

  • ईंधन की कीमतें दैनिक आधार पर (प्रतिदिन) तय होतीं हैं. यानी हर दिन ईंधन की कीमत बदल जाती है.
  • ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइस के आधार पर ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं.
  • उपभोक्ताओं को बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • डीजल और तेल कंपनियां आसानी से वर्किंग कैपिटल को मैनेज कर सकतीं हैं.
  • भारत के खुदरा तेल बाजार को वैश्विक तेल बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • इस व्यवस्था को विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टॉक मैनेजमेंट प्रिंसिपल कहा जाता है.

कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत? | Mechanism Used to Determine the Petrol Price

भारत ने पेट्रोल का भाव तय करने के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक अपनाया है. विश्व के विकसित देशों में भी इसी तकनीक से ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं. जिन देशों में इस तरीके से फ्यूल की कीमतें तय की जातीं हैं, वहां हर दिन पेट्रोल के भाव बदलते रहते हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने पर बाजार में ईंधन (पेट्रोल) के भाव कम होते हैं और कच्चे तेल की कीमत बढ़ने पर ईंधन के भाव बढ़ जाते हैं. पेट्रोल की बढ़ी या घटी हुई कीमतें सुबह 6 बजे से प्रभावी होतीं हैं. झारखंड में कुछ ऐसे पेट्रोल पंप हैं, जहां डिस्प्ले बोर्ड पर स्वत: कीमतें बदल जातीं हैं. वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों को हर दिन कीमत बदलनी पड़ती है.

इसे भी पढ़ें

5 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

स्वामी सदानंद जी महाराज आज रांची के श्री राधाकृष्ण मंदिर का करेंगे उद्घाटन