Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में सर्दी का सितम जारी है. सुबह में कोहरे की वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ी है. राज्य में पांच दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. आज शनिवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे.

न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले 2-3 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रांची में आज उच्चतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

रांची समेत सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Jharkhand weather: कोहरे के कहर पर कब लगेगा ब्रेक, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? 3

झारखंड में पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा पीटीओ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा केवीके में रिकॉर्ड किया गया.

Jharkhand weather: कोहरे के कहर पर कब लगेगा ब्रेक, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? 4

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड में 10.1 डिग्री हुआ तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, कोहरे का कहर कब तक रहेगा जारी?