Jharkhand Weather: झारखंड में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से होगा सक्रिय
अलग झारखंड राज्य की स्थापना करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के बाहर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संजय कुमार जायसवाल ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. अन्य जरूरत की सामग्री भी बांटी गई. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने कई बार झारखंड का दौरा किया था. भाजपा के सबसे लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झारखंड में कई कार्यक्रम हुए. विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया. राजेंद्र चौक पर रांची महानगर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संबोधित किया.