Jharkhand: गिरिडीह-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने मधुबन में धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना की. सबसे पहले उन्होंने दिशोम मांझीथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने मधुबन के ही अधिष्ठायक देव भोमियाजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की उन्नति एवं सुख-समृद्धि की कामना की.

दिशोम मांझीथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह दौरे पर हैं. वे अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ गिरिडीह जिले के मधुबन पहुंचे और दिशोम मांझीथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने राज्यवासियों की उन्नति एवं सुख-समृद्धि की कामना की.

अधिष्ठायक देव भोमियाजी महाराज मंदिर में की पूजा

मधुबन के दिशोम मांझीथान में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित अधिष्ठायक देव भोमियाजी महाराज मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने राज्य की उन्नति, अमन -चैन एवं सुख-समृद्धि की कामना की.

Also Read: Hemant Soren Gift: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की बदलेगी तस्वीर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए दिशा-निर्देश

Also Read: Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने मध्य अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय प्राधिकरण से किया आग्रह