Dhanbad News: धन से आबाद धनबाद को गरीब और बदसूरत क्यों कर रहे हो सरकार
Jharia Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election|झरिया विधानसभा धनबाद जिले में आता है. यह धनबाद लोकसभा क्षेत्र की एक विधानसभा सीट है. झरिया विधानसभा में इस बार 3,01,346 मतदाता वोट के लिए पंजीकृत हैं. इसमें 1,59,557 पुरुष, 1,41,773 महिला और 16 थर्ड जेंडर वोटर हैं. इस विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का शेड्यूल
चुनाव से जुड़े कार्यक्रम | तारीख |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 22 अक्टूबर 2024 |
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख | 29 अक्टूबर 2024 |
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख | 30 अक्टूबर 2024 |
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख | 01 नवंबर 2024 |
मतदान की तारीख | 20 नवंबर 2024 |
मतगणना की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
झरिया विधानसभा है बीजेपी का गढ़
झरिया विधानसभा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गढ़ कहा जाता है. झारखंड राज्य में अब तक हुए 4 विधानसभा चुनावों में 3 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. एक बार कांग्रेस को भी चुनाव में जीत मिला. कुंती देवी ने इस सीट से सबसे अधिक बार चुनाव जीता. वह 2 बार बीजेपी के टिकट पर झरिया की विधायक चुनी गईं.
2019 में पहली बार कांग्रेस को मिली जीत, पूर्णिमा नीरज बनीं MLA
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा सीट पर पहली बार कांग्रेस को जीत मिली. 79,786 वोट पाकर कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक चुनी गईं थीं. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली रागिनी सिंह दूसरे नंबर पर रहीं थीं. उनको 67,732 वोट मिले थे. जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले योगेंद्र यादव तीसरे नंबर पर रहे थे. उनको 2,779 वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई.
2014 में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीता झरिया विधानसभा
वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा सीट पर 15 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था. इनमें 14 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार थी. बीजेपी उम्मीदवार संजीव सिंह ने सभी 14 प्रत्याशियों को हरा दिया था. संजीव सिंह को 74,062 वोट मिले थे. कांग्रेस उम्मीदवार नीरज सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे. उनको 40,370 वोट मिले थे. मार्क्सवादी समन्वय समिति के उम्मीदवार एमडी रुस्तम अंसारी तीसरे नंबर पर रहे. उनको 18,723 वोट मिले थे.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
2009 में लगातार दूसरी बार विधायक बनीं कुंती देवी
वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा क्षेत्र से कुल 26 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था. इनमें 23 पुरुष और 3 महिला थीं. बीजेपी की कुंती देवी सबसे अधिक 49,131 वोट पाकर लगातार दूसरी बार विधायक चुनीं गईं थीं. कांग्रेस ने कुंती देवी के खिलाफ सुरेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. सुरेश सिंह को 46,115 वोट मिले थे. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर मैदान में उतरीं आबो देवी तीसरे स्थान पर रहीं थीं. उनको 9,207 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई.
2005 में 62900 वोट पाकर बीजेपी की कुंती देवी बनीं विधायक
वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें 16 पुरुष और 3 महिला उम्मीदवार थीं. बीजेपी की कुंती देवी ने सबको धूल चटा दिया. उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाला कोई कैंडिडेट उनके पास तक नहीं फटक पाया. कुंती देवी को 62,900 वोट मिले थे. कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे सुरेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे. उनको 31,312 वोट मिले थे. राजद इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहा था. उसके उम्मीदवार योगेंद्र यादव को 20,092 वोट मिले थे.
Also Read
सीता पर इरफान के बयान से भड़के चौहान, बोले- यह भारत की नारी शक्ति का अपमान
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार से हार गए थे मुख्यमंत्री रघुवर दास
कांग्रेस को बड़ा झटका, झारखंड प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा भाजपा में शामिल