Bokaro Vidhan Sabha Result 2024: बोकारो में कांग्रेस की श्वेता सिंह ने भाजपा के विरंची नारायण को दी पटखनी, 7207 वोट से मिली जीत

Bokaro Chunav Result 2024: बोकारो विधानसभा सीट में इस बार भाजपा के विरंची नारायण सिंह को टक्कर देंगी कांग्रेस से समरेश सिंह की पुत्रवधू श्वेता सिंह.

By Pushpanjali | November 23, 2024 6:02 PM
an image

Bokaro Assembly Election Result 2024: झारखंड बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस की श्वेता सिंह ने भाजपा के विरंची नारायण सिंह को पराजित कर दिया. इस चुनाव में श्वेता सिंह ने विरंची नारायण सिंह को 7207 मतों से पराजित किया. श्वेता सिंह को कुल 133438 वोट मिले, जबकि विरंची नारायण सिंह को 126231 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस सीट से तीसरे स्थान पर जेएलकेएम की सरोज कुमारी रहीं. उन्हें कुल 39621 वोट मिले.

इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला:

उम्मीदवार
श्वेता सिंह
दल
कांग्रेस
विरंची नारायण सिंहभाजपा
Exit mobile version