Bokaro News: बाेकारो सिटी सेंटर में गंदगी से लोग परेशान
Table of Contents
Bermo Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election|बेरमो विधानसभा गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है. यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में एक है. वर्ष 1957 में यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया. तब यह इलाका बिहार का हिस्सा हुआ करता था. 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके झारखंड राज्य का गठन किया गया. इसके बाद यह विधानसभा सीट झारखंड के हिस्से में आ गई. बेरमो विधानसभा सीट पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 3,27,601 (3 लाख 27 हजार 601) मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें 1,66,593 (1 लाख 66 हजार 593) पुरुष, 1,61,004 (1 लाख 61 हजार 4) महिला और 4 थर्ड जेंडर वोटर हैं. इस विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होना है.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का शेड्यूल
चुनाव से जुड़े कार्यक्रम | तारीख |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 22 अक्टूबर 2024 |
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख | 29 अक्टूबर 2024 |
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख | 30 अक्टूबर 2024 |
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख | 01 नवंबर 2024 |
मतदान की तारीख | 20 नवंबर 2024 |
मतगणना की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
4 चुनावों में 2 बार कांग्रेस, 2 बार भाजपा जीती
बेरमो विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. अब कभी भाजपा जीतती है, तो कभी कांग्रेस. बारी-बारी से दोनों दलों के उम्मीदवार यहां जीतते रहे हैं. झारखंड राज्य के गठन के बाद पहली बार वर्ष 2005 में राज्य विधानसभा के चुनाव हुए, तो यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश्वर महतो ने जीत हासिल की. वर्ष 2009 के चुनाव में यहां से ट्रेड यूनियन के बड़े नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधायक बने. वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा के योगेश्वर महतो विधायक चुने गए, तो वर्ष 2019 में कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी हार का बदला ले लिया.
2019 में अपनी सीट नहीं बचा पाए भाजपा के योगेश्वर महतो
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बेरमो विधानसभा सीट पर 21 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव लड़ रहे थे. 88,945 (46.88 प्रतिशत) वोट पाकर वह विधायक निर्वाचित हुए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले योगेश्वर महतो अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे. उनको 63,773 (33.61 प्रतिशत) मतदाताओं का समर्थन मिला और वह दूसरे नंबर पर रहे. वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट पर कुल 3,11,390 (3 लाख 11 हजार 390) मतदाता थे. इसमें से 1,89,734 (1 लाख 89 हजार 734) यानी 60.93 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
2014 में भाजपा के योगेश्वर महतो ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह को हराया
वर्ष 2014 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में बेरमो विधानसभा सीट पर भाजपा के योगेश्वर महतो ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 80,489 (42.99 प्रतिशत) मतदाताओं का समर्थन मिला था. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को 67,876 (36.26 प्रतिशत) वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव में इस सीट पर कुल 2,86,264 (2 लाख 86 हजार 264) मतदाता थे. इसमें 1,87,209 (1 लाख 87 हजार 209) यानी 65.40 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था.
2009 में भाजपा विधायक को राजेंद्र प्रसाद सिंह ने हराया
झारखंड विधानसभा चुनाव 2009 में बेरमो विधानसभा सीट पर कुल 234875 (2 लाख 34 हजार 875) मतदाता थे. इसमें 1,40,304 (1 लाख 40 हजार 304) यानी 59.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. उनके खिलाफ भाजपा ने योगेश्वर महतो को मैदान में उतारा था. कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह 47,744 (34.03 प्रतिशत) वोट पाकर विजयी घोषित हुए थे. योगेश्वर महतो को 41,133 (29.32 प्रतिशत) वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे.
2005 में बीजेपी के योगेश्वर महतो से हारे कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह
बेरमो निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,37,602 (1 लाख 37 हजार 602) मतदाताओं ने वोट डाले थे. इसमें से भाजपा के योगेश्वर महतो के पक्ष में मतदान करने वाले वोटर्स की संख्या 47,569 रही. कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह के पक्ष में 38,108 मतदाताओं ने वोट डाले थे. इस तरह योगेश्वर महतो विजयी घोषित हुए और झारखंड गठन के बाद पहली बार हुए चुनाव में वह बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए. राजेंद्र प्रसाद सिंह दूसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव में 2,53,307 (2 लाख 53 हजार 307) मतदाताओं में से 1.38 लाख वोटर्स ने 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया था.