मुख्य बातें

WPL 2023 MI vs RCB: महिला प्रीमियर लीग 2023 में आज (21 मार्च) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस से मुकाबला हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. मुंबई इंडियंस लगातार दो हार के बाद वापसी जीत की पटरी पर लौट आई है. मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई ने आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया. मुंबई की ओर एमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने पहले बॉलिंग में तीन विकेट अपने नाम किए वहीं बल्ले से उन्होंने टीम के लिए अंत में महत्वपूर्ण 31 रन बनाएं.