राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख की सफल सर्जरी हुई. दिल्ली कैंट के आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई. ऑपरेशन ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने किया.

राष्ट्रपति को अस्पताल से मिली छुट्टी, आराम करने की सलाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. लेकिन उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी गयी है. यह जानकारी आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से दी गयी है.

Also Read: VIDEO: झारखंड में ऐसे हुआ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, पहली बार बिरसा के गांव में प्रथम नागरिक

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंची थीं महामहिम

मालूम हो 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू झारखंड के खूंटी जिला के उल्लीहातू गांव पहुंची थीं. जहां भगवान बिरसा को उनकी जन्मस्थली में माल्यार्पण किया था. मालूम हो राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू झारखंड आयीं थीं. इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी थीं.