‘राज्यों के पास फ्रीबीज के लिए धन हैं, जजों की सैलरी-पेंशन के लिए नहीं’, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
Court Holidays 2024: रोजमर्रा की जिंदगी में हमें कई तरह काम अनिवार्य रूप से करने होते हैं. जैसे बैंक के काम, कोर्ट के काम, स्कूल के काम. महीने की शुरुआत होने से पहले ही हम इसके लिए तैयारी भी शुरू कर देते हैं. हम छुट्टियों के हिसाब से भी अपने काम को तय करते हैं कि कब-कब कौन काम करना है. जुलाई महीना शुरू हो चुका है, वैसे में अगर आपको कोर्ट में काम है, तो छुट्टियों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है. वैसे में आप पहले से ही अलर्ट हो जाएंगे कि कब-कब आपका काम हो सकता है और कब नहीं. वैसे में हम यहां आपके लिए कोर्ट की छुट्टियों की सूची बताने वाले हैं. जुलाई महीने में कितने दिन कोर्ट के काम बंद रहेंगे, हम आपको यहां बताएंगे.
झारखंड हाई कोर्ट में जुलाई महीने की छुट्टी
झारखंड हाई कोर्ट में जुलाई महीने में बहुत कम ही दिन छुट्टी रहेगी. झारखंड हाई कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार जुलाई महीने में कुल 6 दिन कोर्ट के काम नहीं होंगे. यानी कोर्ट में छुट्टी रहेगी. 6 दिनों में चार दिन रविवार, 13 जुलाई को दूसरे शनिवार और 17 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी.
सुप्रीम कोर्ट में जुलाई महीने में इतने दिन रहेगी छुट्टी
सुप्रीम कोर्ट में जुलाई महीने में केवल एक दिन छुट्टी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार 17 जुलाई को मुहर्रम के कारण छुट्टी रहेगी. इसके अलावा चार रविवार का अवकाश रहेगा. इस तरह कुल 5 दिन सुप्रीम कोर्ट में छुट्टी रहेगी.
सुप्रीम कोर्ट के अनुसार छुट्टियों की सूची
अवकाश का नाम | महीना और तिथि |
नव वर्ष अवकाश | 1 जनवरी |
माघ बिहू/पोंगल (स्थानीय अवकाश) | 15 जनवरी |
गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी |
महाशिवरात्रि | 8 मार्च |
होली अवकाश और गुड फ्राइडे | 25 मार्च से 30 मार्च |
ईद-उल-फितर | 11 अप्रैल |
स्थानीय अवकाश | 12 अप्रैल |
राम नवमी | 17 अप्रैल |
मुहर्रम | 17 जुलाई |
स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त |
स्थानीय अवकाश | 16 अगस्त |
रक्षाबंधन | 19 अगस्त |
जन्माष्टमी | 26 अगस्त |
मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद | 16 सितंबर |
महात्मा गांधी का जन्मदिन | 2 अक्टूबर |
दशहरा अवकाश | 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर |
दिवाली अवकाश | 28 अक्टूबर से 2 नवंबर |
गुरु नानक जन्मदिवस | 15 नवंबर |
क्रिसमस और नव वर्ष अवकाश | 23 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक |