Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की दूसरी सूची में दादर एवं नगर हवेली – 1, दिल्ली – 2, गुजरात- 7, हरियाणा – 6, हिमाचल प्रदेश 2, कर्नाटक- 20, मध्य प्रदेश – 5, महाराष्ट्र – 20, तेलंगाना – 6, त्रिपुरा – 1 और उत्तराखंड के लिए दो सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है.

मनोहर लाल खट्टर करनाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी ने करनाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. दो दिन पहले ही खट्टर की जगह पर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया. खट्टर को लेकर पहले ही खबर आई थी कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा.

हरियाणा की 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

  • बीजेपी ने हरियाणा की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.
  • अंबाला – बंतो कटारिया
  • सिरसा- अशोक तंवर
  • करनाल- मनोहर लाल खट्टर
  • भिवानी महेंद्रगढ़ – चौधरी धरमबीर सिंह
  • गुडगांव- राव इंद्रजीत सिंह यादव
  • फरीदाबाद – कृष्ण पाल गुर्जर
  • दिल्ली की 2 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
  • पूर्वी दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली (SC) – योगेंद्र चंदोलिया

हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा

  • हमीरपुर – अनुराग सिंह ठाकुर
  • शिमला (SC) – सुरेश कुमार कश्यप

गुजरात की 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

  • साबरकांठा – भीखाजी दुधाजी ठाकोर
  • अहमदाबाद पूर्व – हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
  • भावनगर – निमुबेन बम्भानिया
  • वड़ोदरा – रंजनबेन धनंजय भट्ट
  • छोटा उदयपुर – जशुभाई भीलुभाई राठवा
  • सूरत – मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
  • वलसाड – धवल पटेल