जम्मू- कश्मीर, हिमाचल में भूस्खलन की चेतावनी

चंडीगढ : जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ भूस्खलन संभावित इलाकों के लिए आज चेतावनी जारी की गई. चंडीगढ़ स्थित बर्फ और भूस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) ने चेतावनी जारी की जो आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए है. एसएएसई की तरफ से जारी सलाह में कहा गया, उच्च खतरा भूस्खलन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 20, 2017 5:38 PM
an image

चंडीगढ : जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ भूस्खलन संभावित इलाकों के लिए आज चेतावनी जारी की गई. चंडीगढ़ स्थित बर्फ और भूस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) ने चेतावनी जारी की जो आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए है.

एसएएसई की तरफ से जारी सलाह में कहा गया, उच्च खतरा भूस्खलन चेतावनी कारगिल जिले के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के लिए है. मध्यम दर्जे की भूस्खलन चेतावनी जम्मू -कश्मीर के कुपवाडा और बांदीपुरा जिलों के लिए है.” इसने कहा कि मध्यम स्तर की भूस्खलन चेतावनी हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिले के लिए है. इसने कहा, ‘‘लोगों को सलाह दी जाती है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की तरफ नहीं जाएं.
Exit mobile version