इंसानियत और इस्लाम के सबसे बडे दुश्मन आतंकवाद और कट्टरपंथी: नकवी
नयी दिल्ली : पेरिस में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि आतंकवाद एवं कट्टरपंथ इंसानियत और इस्लाम के ‘‘सबसे बडे दुश्मन” हैं. नकवी ने कहा कि भारत की ‘‘गहरी” सामाजिक-सांस्कृतिक एकता एवं जीवंत लोकतंत्र के कारण इस देश में ऐसी ताकतों को कोई जगह नहीं मिल […]
![an image](https://pkwp184.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/01/2015_11largeimg214_Nov_2015_193134103.jpeg)
नयी दिल्ली : पेरिस में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि आतंकवाद एवं कट्टरपंथ इंसानियत और इस्लाम के ‘‘सबसे बडे दुश्मन” हैं. नकवी ने कहा कि भारत की ‘‘गहरी” सामाजिक-सांस्कृतिक एकता एवं जीवंत लोकतंत्र के कारण इस देश में ऐसी ताकतों को कोई जगह नहीं मिल सकती. मिस्र में आतंकवाद की वैश्विक चुनौती पर चर्चा के लिए आयोजित एक सम्मेलन में भाजपा नेता ने कहा कि ‘‘कुछ गुमराह” लोगों की हरकतों के कारण इस्लाम जिस अमन-चैन का संदेश देता है, उसे नुकसान पहुंच रहा है.
उन्होंने धर्म के ‘‘गलत इस्तेमाल” से लडने के लिए समाजों के बीच समन्वय की जरुरत पर जोर दिया. नकवी ने कहा, ‘‘आतंकवाद और कट्टरपंथ समूची इंसानियत और इस्लाम के सबसे बडे दुश्मन हैं. कुछ गुमराह लोगों की हरकतों से रहम, एकता, अमन-चैन, भाईचारे जैसे इस्लाम के संदेशों को नुकसान पहुंच रहा है.” मिस्र के लक्सर में धार्मिक विमर्श सुधार पर 25वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा, ‘‘इमामों, धार्मिक नेताओं और अन्य विद्वानों को आतंकवाद एवं कट्टरपंथ की वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ बडी भूमिका निभानी है.