नयी दिल्ली:: उत्तर भारत में आज भी कडाके की ठंड के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहा जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया.
Advertisement
उत्तर भारत में कडाके की ठंड, हिमाचल में हल्की बर्फबारी
Advertisement
नयी दिल्ली:: उत्तर भारत में आज भी कडाके की ठंड के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहा जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस […]
ऑडियो सुनें
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम में नमी 91 से 32 प्रतिशत के बीच रही.
उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय कोहरे के कारण उत्तर की ओर जाने वाली 20 से अधिक रेलगाडियां देरी से चलीं. हिमाचल प्रदेश के उंचे इलाकों में कडाके की सर्दी पड रही है और कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है तथा तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है. लाहौल में केलांग और कापला तथा किन्नौर में स्पीति में रातें सर्द हो चली हैं और न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 14.2 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस, शिमला में शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस, सोलन में शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. धर्मशाला में तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जहां एक तरफ टिस्सा और मनाली में क्रमश: 18 सेंटीमीटर और 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई वहीं दूसरी तरफ बाजुरा में आठ मिलीमीटर बारिश हुई.
जम्मू कश्मीर में 40 दिन के कडी सर्दी वाले चिल्लई कलां के अंत से पहले मौसम का मिजाज ठंडा ही रहा और कई इलाकों में तापमान हिमांक तक पहुंच गया.
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में शून्य से नीचे 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, रात में तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर हुआ. गुलमर्ग में रात में तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस, लेह में शून्य से नीचे 16.7 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा. पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हरियाणा के करनाल और नारनौल में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राजस्थान में चुरु राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पिलानी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 5.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 7.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Word Of The Day
Sample word
Sample pronunciation
Sample definition