जानिए, मोदी के कैबिनेट में कौन है सबसे धनी और कौन है सबसे गरीब
नयी दिल्ली : सार्वजनिक जीवन में सूचित व पारदर्शिता की बात बारंबार होती है. इसका हर व्यक्ति को पालन करना भी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट सहयोगियों ने भी अपनी संपत्ति की घोषणा की है. इसमें कई मंत्री करोडपति हैं, तो कई लखपति. आइए जानें, किसकी पास कितनी संपत्ति हैं और उनकी शैक्षणिक , […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक जीवन में सूचित व पारदर्शिता की बात बारंबार होती है. इसका हर व्यक्ति को पालन करना भी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट सहयोगियों ने भी अपनी संपत्ति की घोषणा की है. इसमें कई मंत्री करोडपति हैं, तो कई लखपति. आइए जानें, किसकी पास कितनी संपत्ति हैं और उनकी शैक्षणिक , पेशागत व राजनीतिक पृष्ठभूमि क्या है :
नरेंद्र मोदी : प्रधानमंत्री, कई तरह के मंत्रलयों का प्रभार, संपत्ति : 12612288, शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रचारक से भाजपा की राजनीति में आये, भाजपा के पदाधिकारी रहे, तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने.
राजनाथ सिंह : गृहमंत्री, संपत्ति : 29730131, शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, पूर्व में वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे, भाजपा के तीन बार अध्यक्ष बने, संगठन व सरकार में नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर की हैसियत.
सुषमा स्वराज : विदेश व प्रवासी मामलों की मंत्री, संपत्ति : 136542170, शिक्षा : ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व में वाजपेयी सरकार में मंत्री रही हैं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रहे हैं, पिछली लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं, भाजपा की शीर्ष नेताओं में शुमार.
अरुण जेटली : वित्त, कॉरपोरेट, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, संपत्ति : 1140340370, शिक्षा : ग्रेजुएट प्रोफेशनल, पृष्ठभूमि : तीन बार से राज्यसभा के सदस्य, पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री थे, सरकार में मोदी के नाक, कान मुंह माने जाते हैं. भाजपा के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में एक और जबरदस्त प्रबंधक की छवि.
वेंकैया नायडू : संसदीय कार्य मंत्री, हाउसिंग एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री, संपत्ति : 99139777, शिक्षा : ग्रेजुएट प्रोफेशनल, पृष्ठभूमि : पूर्व में भी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे हैं, भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन में माहिर.
नितिन गडकरी : सडक परिवहन मंत्री, संपत्ति : 153685415, शिक्षा : ग्रेजुएट प्रोफेशनल, पृष्ठभूमि : महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में अच्छे कामकाज से नाम कमाया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, पार्टी के सबसे प्रभावी नेताओं में शुमार, भाजपा व उसके पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच पुल का काम करते हैं.
मनोह पर्रिकर : रक्षा मंत्री, संपत्ति : 34044829, शिक्षा : स्नातक, पृष्ठभूमि : पूर्व में गोवा के मुख्यमंत्री रहे हैं, बेहद ईमानदार व शानदार कार्यप्रदर्शन करने वाले नेता माने जाते हैं, मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने के पार्टी में पहले पैरोकार, एक समय भाजपा अध्यक्ष बनते बनते रह गये. आइआइटी में पढे हैं.
सुरेश प्रभु : रेल मंत्री, संपत्ति : 14650806, शिक्षा : ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व में वाजपेयी सरकार में मंत्री थे, शानदार कार्य प्रदर्शन करने वाले माने जाते हैं, मोदी कैबिनेट विस्तार के दौरान शिवसेना छोड भाजपा में शामिल हुए, अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं.
अनंत गिते : भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम मंत्री, संपत्ति : 40578463, शिक्षा : अंडर मैट्रिक, पृष्ठभूमि : पूर्व में भी केंद्र में मंत्री थे, छह बार से सांसद हैं. शिवसेना से आते हैं.
अनंत कुमार : रसायन व उर्वरक मंत्री, संपत्ति : 45672810, शिक्षा : ग्रेजुएट प्रोफेशनल, पृष्ठभूमि : पूर्व में भी केंद्र में मंत्री थे, छह बार से लोकसभा के सदस्य हैं.
अशोक गजपति राजू : उड्डयन मंत्री, संपत्ति : 39152554, शिक्षा : मैट्रिकुलेशन, पृष्ठभूमि : पूर्व में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री, शाही परिवार से संबंधित, परिवार के राजनीतिक पृष्ठभूमि भी रही है.
चौधरी वीरेंद्र सिंह : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, संपत्ति : 80505561, शिक्षा : ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : हरियाणा के दिग्गज जाट नेता हैं, पांच बार विधायक रहे, दो बार सांसद, हाल में 40 वर्ष तक कांग्रेस में रहने के बाद भाजपा में आये, पिता व दादा राजनीतिज्ञ थे.
डीवी सदानंद गौडा : कानून एवं न्याय मंत्री, संपत्ति : 203565477, शिक्षा : ग्रेजुएट प्रोफेशनल, पृष्ठभूमि : पूर्व में कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं. हाल में कैबिनेट फेरबदल में रेल मंत्रलय से उनका स्थानांतरण हुआ है.
डॉ हर्षवर्धन : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री, संपत्ति : 15422723, शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रहे व सीएम उम्मीदवार भी रहे, पेशे से डॉक्टर.
हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, संपत्ति : 1083128490, शिक्षा : अंडर मैट्रिक, पृष्ठभूमि : दूसरी बार सांसद चुनी गयीं, उनके ससुर पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और पति वहां के उपमुख्यमंत्री हैं.
जेपी नड्डा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, संपत्ति : 18681071, शिक्षा : ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री थे, हिमाचल प्रदेश से आते हैं, भाजपा के प्रभावशाली महासचिव हैं.
जुएल उरांव : जनजातीय मामलों के मंत्री, संपत्ति : 27510440, शिक्षा : डिप्लोमा, पृष्ठभूमि : पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे हैं, पांच बार से सांसद हैं.
कलराज मिश्र : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री, संपत्ति : 56902092, शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व में उत्तरप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे, राज्यसभा सदस्य हैं.
मेनका गांधी : महिला एवं बाल विकास मंत्री, संपत्ति : 376758218, शिक्षा : मैट्रिकुलेशन व हाइयर सेकेंडरी, पृष्ठभूमि : पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री थीं, छठी बार से लोकसभा सदस्य हैं, प्रतिष्ठित नेहरू गांधी परिवार से संबंधित हैं, संजय गांधी की पत्नी हैं.
नजमा हेपतुल्ला : अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री, संपत्ति : 203565477, शिक्षा : डाक्टरेट, पृष्ठभूमि : छह बार से राज्यसभा सदस्य, पूर्व में राज्यसभा की उप सभापति भी रही हैं. पूर्व में कांग्रेस में थीं.
नरेंद्र सिंह तोमर : खान व स्टील मंत्री, संपत्ति : 10148712, शिक्षा : ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री रहे हैं, मध्यप्रदेश से आते हैं, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव रहे.
राधा मोहन सिंह : कृषि, संपत्ति : 23003408, शिक्षा : स्नातक, पृष्ठभूमि : बिहार भाजपा के अध्यक्ष रहे, राज्य स्तर के कद्दावर नेता, पांचवी बार लोकसभा सांसद हैं.
रामविलास पासवान : उपभोक्ता मामलों व खाद्य एवं जन वितरण प्रणाली के मंत्री, संपत्ति : 9571965, शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार व रसायन सहित कई अहम मंत्रलय में मंत्री रहे, देवगौडा, गुजराल, वाजपेयी, मनमोहन सरकार में भी मंत्री रहे. देश के बडे दलित व समाजवादी नेता.
रविशंकर प्रसाद : संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, संपत्ति : 181141397, शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : पूर्व केंद्रीय मंत्री, तीन बार से राज्यसभा सदस्य हैं, पेशे से वकील हैं, बिहार के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं.
स्मृति इरानी : मानव संसाधन विकास मंत्री, संपत्ति : 93203768, शिक्षा : 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, पृष्ठभूमि : टीवी के चर्चित अभिनेत्री रही हैं, पहली बार भाजपा की राज्यसभा सदस्य हैं, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लडीं.
थावर चंद गहलौत : सामाजिक न्याय मंत्री, संपत्ति : 36469669, शिक्षा : ग्रेजुएट, पृष्ठभूमि : चार बार से लोकसभा सदस्य.
उमा भारती : जल संसाधन व गंगा पुररुद्धार मामलों की मंत्री, संपत्ति : 14376218, शिक्षा : अंडर मैट्रिक, पृष्ठभूमि : मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री, वाजपेयी सरकार में भी केंद्र में मंत्री थीं.