16.1 C
Ranchi
Tuesday, February 11, 2025 | 07:39 am
16.1 C
Ranchi
HomeNationalपाकिस्तानी सैनिकों ने किया चार दिनों में नौ बार संघर्षविराम उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया चार दिनों में नौ बार संघर्षविराम उल्लंघन

- Advertisment -
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज लगातार चौथे दिन भी संघर्षविराम का उल्लंघन जारी रखा और बिना किसी उकसावे के गोलीबारी तथा गोलाबारी की जिसमें जम्मू क्षेत्र में दो लोग घायल हो गए जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए.
पाकिस्तान के साथ लगी सीमा की सुरक्षा कर रही सेना की टुकडी ने गोलीबारी का प्रभावी तरीके से जवाब दिया. रक्षा प्रवक्ता ने आज रात बताया, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के आज सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर पुंछ जिले के सब्जियां अंचल में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकी पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया.’’ अंतिम सूचना मिलने तक इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई है.
पिछले चार दिन में यह नौवीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन है. पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों पर गोलाबारी करने के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रात भर जम्मू क्षेत्र में मोर्टार बम दागे, छोटे और स्वचालित हथियारों से हमला किया जिसमें दो लोग घायल हो गए.
सेना ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में कल रात नियंत्रण रेखा के पर संघर्षविराम उल्लंघन की दो छोटी घटनाएं हुईं. एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया, ‘‘पाकिस्तानी सैनिक कल रात से ही जम्मू जिले के आर. एस. पुरा अंचल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट और आसपास के गांवों को निशाना बनाकर उनपर मोर्टार बम दाग रहे हैं और गोलीबारी कर रहे हैं.’’

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, टेक & ऑटो, क्रिकेट राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां.

- Advertisment -

अन्य खबरें

- Advertisment -
ऐप पर पढें