13.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 07:07 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Weather Update: देश में बारिश और बाढ़ से करीब 1900 लोगों की मौत

Advertisement

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं. 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं.

- Advertisement -

22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि 227 मौतों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा.

देश के करीब 357 जिले बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित हुए. अधिकारियों ने बताया कि 738 लोग घायल हुए हैं और करीब 20 हजार मवेशियों की भी इस दौरान मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि 1.09 लाख घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, 2.05 लाख मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है और 14.14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक 1874 लोगों की मौत हुई है.

Weather Alert: दुर्गा पूजा उत्सव का रंग फीका कर सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि आधिकारिक रूप से 30 सितंबर को वर्षा ऋतु समाप्त हो गई लेकिन इसके बावजूद देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है. इसने बताया कि 1994 के बाद पहली बार इन चार महीनों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए जिनमें से 382 लोगों की मौत हुई और 369 लोग घायल हुए तथा 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा.

उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश और बाढ़ से पश्चिम बंगाल के भी 22 जिले प्रभावित हुए जिनमें 227 लोगों की जान चली गई और 37 लोग घायल हुए. इसके साथ ही चार लोगों के लापता होने की खबर है.

43,433 लोगों को 280 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि बिहार में अब भी बाढ़ के हालात हैं. 161 लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है और 27 जिलों में आयी बाढ़ की वजह से 1.26 लाख लोगों को 235 राहत शिविरों में भेजा गया है.

मध्य प्रदेश के 38 जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ा जिनमें 182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 38 लापता हैं. 32996 लोगों को 98 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया.

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 13 जिलों में 181 लोगों की मौत हुई और 72 लोग लापता हैं. 2227 राहत शिविरों में करीब 4.46 लाख लोगों ने आश्रय लिया.

वर्षा ऋतु के दौरान गुजरात के 22 जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ा. इनमें 169 लोगों की मौत हुई, 17 घायल हुए और बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाये गए 102 राहत शिविरों में 17783 लोगों ने आश्रय लिया.

कर्नाटक में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 106 लोगों ने जान गंवाई और 14 लोग लापता हैं. राज्य सरकार की ओर से स्थापित 3233 राहत शिविरों में करीब 2.48 लोगों ने आश्रय लिया.

इसके साथ ही एक जून से 30 सितंबर के बीच असम के 32 जिलों में बाढ़ आयी, जिनमें 97 लोगों की मौत हुई और 5.35 लाख लोगों को 1357 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें