24.1 C
Ranchi
Sunday, February 23, 2025 | 01:54 pm
24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

5 नवंबर का इतिहास : भारत के पहले मंगल अभियान की हुई थी शुरुआत

Advertisement

नयी दिल्ली : पांच बरस पहले भारत ने इस दिन एक ऐसा कारनामा किया था, जो इतिहास में इस दिन की एक बड़ी घटना के तौर पर दर्ज हुआ. भारत ने 5 नवंबर 2013 को अपना पहला मंगलयान अंतरिक्ष में रवाना किया था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली : पांच बरस पहले भारत ने इस दिन एक ऐसा कारनामा किया था, जो इतिहास में इस दिन की एक बड़ी घटना के तौर पर दर्ज हुआ. भारत ने 5 नवंबर 2013 को अपना पहला मंगलयान अंतरिक्ष में रवाना किया था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से इसे प्रक्षेपित किया.

सबसे कम लागत में तैयार यह अंतरिक्ष यान 24 सितंबर 2014 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचा. अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होने वाला भारत दुनिया का पहला देश तथा अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद दुनिया का चौथा देश बना. देश दुनिया के इतिहास में 5 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

– 1556 : पानीपत की दूसरी लड़ाई में बैरम खान की हार के बाद भारत में मुगल ताकत बहाल.

– 1914 : फ्रांस और ब्रिटेन ने तुर्की के खिलाफ युद्ध छेड़ा. इससे पहले विश्व युद्ध का दायरा बढ़ा.

– 1930 : सामाजिक आलोचक सिंक्लेयर लुइस ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीता. वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले अमेरिकी बने.

– 1940 : फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट अभूतपूर्व रूप से तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये.

– 1956 : मिस्र और इस्राइल की सेनाओं के बीच स्वेज नहर के आसपास संघर्ष के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाएं मिस्र पहुंची.

– 1994 : जार्ज फोरमैन ने माइकल मूरर को हराकर 45 बरस की आयु में विश्व हैवीवेट चैंपियन का खिताब जीता.

– 2006 : सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों पर मौत की सजा सुनायी गयी.

– 2013 : भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की. पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें