14.1 C
Ranchi
Thursday, February 13, 2025 | 02:29 am
14.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 फिर टला

Advertisement

नयी दिल्ली : चांद पर उतरने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को एक बार फिर से टाल दिया गया है. चंद्रयान-2 को इससे पहले अक्तूबर में ही भेजा जाना था लेकिन अब भारत का यह सपना जनवरी 2019 से पहले पूरा नहीं हो पाएगा. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है. […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली : चांद पर उतरने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को एक बार फिर से टाल दिया गया है. चंद्रयान-2 को इससे पहले अक्तूबर में ही भेजा जाना था लेकिन अब भारत का यह सपना जनवरी 2019 से पहले पूरा नहीं हो पाएगा. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक साल के भीतर दो बड़ी असफलताओं को झेल चुका है और ऐसे में चंद्रयान-2 मिशन को भी टालने का फैसला लिया गया है. चंद्रयान-2 को सबसे पहले अप्रैल में ही पृथ्वी से रवाना किया जाना था. इस साल की शुरुआत में इसरो ने सैन्य उपग्रह जीएसएटी-6ए प्रक्षेपित किया था लेकिन इस उपग्रह के साथ इसरो का संपर्क टूट गया था. इसके बाद इसरो ने फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपित होने वाले जीएसएटी-11 के प्रक्षेपण को यह कहते हुए टाल दिया था कि इसकी कुछ अतिरिक्त तकनीकी जांच की जाएगी.

पिछले साल सितंबर में आईआरएनएसएस-1एच नौवहन उपग्रह को लेकर जा रहे पीएसएलवी-सी39 मिशन अभियान भी असफल रहा था क्योंकि इसका हीट शील्ड नहीं खुलने की वजह से उपग्रह नहीं छोड़ा जा सका. इन दो बड़ी असफलता के बाद इसरो चंद्रयान-2 के साथ एहतियात बरत रहा है क्योंकि चंद्रयान-1 और मंगलयान मिशन के बाद चंद्रयान-2 इसरो के लिए एक बहुत बड़ा मिशन है. किसी भी खगोलीय पिंड पर उतरने का इसरो का यह पहला मिशन है.

अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, “ हम कोई भी जोखिम मोल नहीं लेना चाहते हैं.” उन्होंने बताया कि अब चंद्रयान-2 मिशन को जनवरी में रवाना किया जा सकता है. इसरो के अध्यक्ष के सिवन से बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. अप्रैल में सिवन ने सरकार को अक्तबूर-नवंबर में होने वाले प्रक्षेपण को टालने की सूचना दी थी.

चंद्रयान-2 की समीक्षा करनेवाली एक राष्ट्रीय स्तर की समिति ने इस मिशन से पहले कुछ अतिरिक्त परीक्षण की सिफारिश की थी. चंद्रयान-2 चांद पर रोवर उतारने की इसरो की पहली कोशिश है. इस पर करीब 800 करोड़ का खर्चा आया है और यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। चांद के इस हिस्से की ज्याद जांच-पड़ताल अब तक नहीं हुई है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें