राजस्थान के भाजपा विधायक कल्याण सिंह चौहान का निधन

जयपुर: राजस्थान में नाथद्वारा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह चौहान का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 57 वर्ष के थे. भाजपा प्रवक्ता ने आज बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहे चौहान उदयपुर के अस्पताल में भर्ती थे. कल रात उनका निधन हुआ. उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 21, 2018 11:02 AM
an image

जयपुर: राजस्थान में नाथद्वारा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह चौहान का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 57 वर्ष के थे. भाजपा प्रवक्ता ने आज बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहे चौहान उदयपुर के अस्पताल में भर्ती थे. कल रात उनका निधन हुआ. उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. चौहान ने कांग्रेस के सीपी जोशी को विधानसभा चुनाव में एक वोट से हराया था.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने चौहान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

Exit mobile version