Railway NTPC Exam Date 2024: जल्द खत्म होगा इंतजार! आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा का जानें लेटेस्ट अपडेट
इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस की ओर से हेड कॉन्स्टेबल एजुकेशन एन्ड स्ट्रेस काउंसलर के लिए वैकेंसी जारी की गई है. योग्य उम्मीदवार 05 अगस्त 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस
सरकारी नौकरी के इच्छूक उम्मीदवार जो पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं. उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. योगय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल एजुकेशन एन्ड स्ट्रेस काउंसलर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. आवेदक अप्लाई करने के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी. इस भर्ती के लिए कुल वैकेंसी की संख्या 112 है.
पात्रता
वे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाह रहे हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजियोलॉजी विषय के साथ ग्रेजुएशन या बैचलर ऑफ टीचिंग में पास होना चाहिए. आवेदक की आयु 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
also read – NMDC Ltd Jobs : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरने के बाद ही अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें-
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 100 रुपये |
ओबीसी | 100 रुपये |
ईडब्ल्यूएस | 100 रुपय |
एसटी | निशुल्क |
एससी | निशुल्क |
महिला | निशुल्क |
एक्स सर्विसमैन | निशुल्क |
भर्ती संख्या 112
वर्ग | पुरुष | महिला |
यूआर | 37 | 6 |
एससी | 15 | 3 |
एसटी | 7 | 1 |
ओबीसी | 24 | 4 |
ईडब्ल्यूएस (ews) | 13 | 2 |
कुल | पुरुष भर्ती संख्या 96 | महिला भर्ती संख्या 16 |
भर्ती विवरण
निकाय | ITBP |
पद | हेड कॉन्स्टेबल एजुकेशन एन्ड स्ट्रेस काउंसलर |
महिला भर्ती संख्या | 16 |
पुरुष भर्ती संख्या | 96 |
कुल भर्ती संख्या | 112 |
आयु सीमा | 20 वर्ष से 25 वर्ष तक |
आवेदन की अंतिम तिथि | 05 अगस्त 2024 |
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले ITBP के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.