for testing purpset
Bank Holidays: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है. मार्च के महीने में कई त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में छुट्टियों की बाढ़ आएगी. वैसे तो बैंक में रविवार के अलावा दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है. मगर, इस महीने 14 दिन बैंक में छुट्टी रहने वाली है. इसके साथ ही, मार्च इस वित्त वर्ष का आखिरी महीना भी होगा. आपका भी कुछ जरूरी काम बैंक में फंसा है तो आप इसे तुरंत कैलेंडर देखकर निपटा सकते हैं. मार्च में दो बड़े त्योहार हैं. इसमें एक होली और दूसरा गुड फ्राइडे शामिल है. हालांकि, बैंक की छुट्टी के दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये भी जरूरी कामकाज निपटा सकते हैं. आइये छुट्टी की पूरी लिस्ट देखते हैं.
तारीख | कारण | राज्य |
1 मार्च | चापचूर कुट | मिजोरम |
3 मार्च | रविवार | सभी जगह |
8 मार्च | महाशिवरात्रि | सभी जगह |
9 मार्च | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
10 मार्च | रविवार | सभी जगह |
17 मार्च | रविवार | सभी जगह |
22 मार्च | बिहार दिवस | बिहार |
23 मार्च | चौथा शनिवार | सभी जगह |
24 मार्च | रविवार | सभी जगह |
25 मार्च | होली/डोलयात्रा | सभी जगह |
26 मार्च | याओसांग/होली | बिहार, मणिपुर, ओडिशा |
27 मार्च | होली | बिहार |
29 मार्च | गुड फ्राइडे | सभी जगह |
31 मार्च | रविवार | सभी जगह |
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.