20.1 C
Ranchi
Tuesday, March 4, 2025 | 01:01 am
20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

‘आयुष्मान भारत योजना’ में फर्जीवाड़ा: झारखंड में एक ही दिन में एक डॉक्टर ने 100 से ज्यादा कर दिये ऑपरेशन

Advertisement

मूल रूप से हावड़ा के रहनेवाले एक नेत्र चिकित्सक डॉ एसएस माल ने झारखंड में रिकॉर्डतोड़ फर्जी ऑपरेशन किये हैं. कुछ ऐसा कि सुनने वाला दंग रह जाये.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची : मूल रूप से हावड़ा के रहनेवाले एक नेत्र चिकित्सक डॉ एसएस माल ने झारखंड में रिकॉर्डतोड़ फर्जी ऑपरेशन किये हैं. कुछ ऐसा कि सुनने वाला दंग रह जाये. ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत सूचीबद्ध विभिन्न अस्पतालों में इंपैनल्ड इस डॉक्टर ने एक ही दिन में सरायकेला और रांची से लेकर दुमका तक में सौ से ज्यादा ऑपरेशन किये हैं.

तीन मार्च 2019 को इस होनहार डॉक्टर ने पाकुड़ में 24, दुमका में 78, जामताड़ा में छह तथा फिर सरायकेला आकर 12 यानी कुल 120 ऑपरेशन किये हैं. डॉक्टर साहब ने सबसे अधिक मेहनत 16 मार्च 2019 को की, जब इन्होंने छह जिलों की यात्रा कर 26 ऑपरेशन किये. डॉ माल ने कई बार तो बिना रुके व बिना थके लगातार तीन-चार दिनों तक घूम-घूम कर लोगों की आंखों में रोशनी भरी है.

यह पता नहीं चला है कि राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए डॉक्टर साहब ने चार्टर्ड प्लेन या हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया या किसी अन्य टेक्नोलॉजी का, क्योंकि इतने ऑपरेशन करके सड़क के रास्ते अलग-अलग जिले में जाना तो असंभव ही है.

हालांकि, इस मामले में अस्पताल ज्यादा बड़े गुनहगार हैं, जिन्होंने एक तरह से फर्जी ऑपरेशन के बदले आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये की बीमा राशि पायी है.

किस दिन कहां-कहां कितना ऑपरेशन

02 नवंबर 2018 12 पू.सिंहभूम व सरायकेला

16 दिसंबर 29 पाकुड़, दुमका व सरायकेला

17 दिसंबर 02 दुमका व रांची

22 दिसंबर 17 पाकुड़ व सरायकेला

30 दिसंबर 35 पाकुड़, दुमका व रांची

07 जनवरी 2019 67 पाकुड़, दुमका व धनबाद

13 जनवरी 59 पाकुड़, गिरिडीह व धनबाद

20 जनवरी 85 दुमका, गिरिडीह, धनबाद व सरायकेला

24 जनवरी 07 रांची व सरायकेला

26 जनवरी 12 पाकुड़ व गिरिडीह

28 जनवरी 39 धनबाद, रांची व सरायकेला

02 फरवरी 89 दुमका, गिरिडीह, रांची व सरायकेला

03 फरवरी 57 पाकुड़, दुमका, धनबाद व सरायकेला

04 फरवरी 24 गिरिडीह व सरायकेला

07 फरवरी 15 गिरिडीह व सरायकेला

09 फरवरी 66 पाकुड़, रांची व सरायकेला

15 फरवरी 20 गुमला व सरायकेला

16 फरवरी 12 सरायकेला

19 फरवरी 67 दुमका, धनबाद व सरायकेला

20 फरवरी 31 पाकुड़, धनबाद व रांची

24 फरवरी 77 पाकुड़, दुमका व धनबाद

25 फरवरी 22 पाकुड़, दुमका व रांची

26 फरवरी 09 पाकुड़ व दुमका

02 मार्च 63 धनबाद, रांची व सरायकेला

03 मार्च 120 पाकुड़, दुमका, जामताड़ा व सरायकेला

04 मार्च 33 पाकुड़, दुमका व जामताड़ा

09 मार्च 32 धनबाद व गुमला

10 मार्च 44 पाकुड़, दुमका व गुमला

11 मार्च 44 पाकुड़, रांची व सरायकेला

13 मार्च 19 पाकुड़, जामताड़ा व गुमला

15 मार्च 10 जामताड़ा व सरायकेला

16 मार्च 26 दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गुमला, रांची व सरायकेला

18 मार्च 23 पाकुड़ व गुमला

24 मार्च 27 जमताड़ा, धनबाद व रांची

25 मार्च 11 जामताड़ा व सरायकेला

26 मार्च 16 पाकुड़ व सरायकेला

27 मार्च 12 पाकुड़ व गुमला

29 मार्च 02 पाकुड़ व सरायकेला

30 मार्च 55 दुमका, धनबाद व रांची

31 मार्च 59 दुमका, जामताड़ा, गुमला व रांची

04 अप्रैल 02 पाकुड़ व धनबाद

06 अप्रैल 31 पाकुड़ व रांची

07 अप्रैल 42 दुमका व जामताड़ा

08 अप्रैल 10 जामताड़ा व गुमला

09 अप्रैल 11 पाकुड़ व जामताड़ा

21 अप्रैल 40 पाकुड़, दुमका व जामताड़ा

27 अप्रैल 34 पाकुड़, जामताड़ा व रांची

28 अप्रैल 48 दुमका व जामताड़ा

04 मई 20 दुमका व जामताड़ा

05 मई 31 दुमका व जामताड़ा

17 मई 15 जामताड़ा व रांची

26 मई 40 पाकुड़, दुमका व जामताड़ा

14 जून 08 जामताड़ा व रांची

02 जुलाई 12 दुमका व रांची

24 अगस्त 10 धनबाद व रांची

14 सितंबर 09 धनबाद व रांची

02 नवंबर 52 दुमका व रांची

09 नवंबर 40 दुमका व रांची

16 नवंबर 65 दुमका व रांची

30 नवंबर 22 धनबाद व रांची

05 दिसंबर 19 धनबाद व रांची

07 दिसंबर 23 धनबाद व चतरा

20 दिसंबर 12 धनबाद व चतरा

23 दिसंबर 15 धनबाद व चतरा

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर