17.1 C
Ranchi
Thursday, February 13, 2025 | 08:43 pm
17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Horoscope Today: सेहत को लेकर सावधान रहें ये राशिवाले, जानिए आज आपके सितारे क्या खुशियां लेकर आए हैं

Advertisement

Aaj ka Rashifal, Rashifal: चैत्र नवरात्रि का आज सातवां दिन है. नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि देवी की पूजा की जाती है. आज 31 मार्च 2020 दिन मंगलवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Horoscope, Aaj ka Rashifal, Rashifal: चैत्र नवरात्रि का आज सातवां दिन है. नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि देवी की पूजा की जाती है. आज 31 मार्च 2020 दिन मंगलवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष : कोशिश ज्यादातर वक्त मित्रों के साथ व्यतीत करने की होगी। कोई सरप्राइज आज आपको मिल सकता है। नए दोस्त बनेंगे। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। माता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष : आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। किसी चर्चा में आज आप भाग ले सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत अभी करने से बचें। इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करें। घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन: व्यवसाय में जरूरी दस्तावेजों के मामले में सावधानी बरतें।रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अधिक धन खर्च भी हो सकता है।

कर्क: नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। भाग्य का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में सफलता मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजरेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। घरेलू सामान के खरीदारी में समय अधिक लग सकता है।

सिंह : क्रोध पर संयम रखें। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनबन रह सकती है। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक चीजों की ओर अपनी रूचि बढ़ाए। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें।

कन्या : व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मनोबल बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनमुताबिक धन का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे

तुला: आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मनोरंजन हेतु छोटी यात्रा पर जायेंगे। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। व्यापार में नयी शुरुआत लाभदायक रहेगी। आज किसी को धन उधार ना दें। हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक: संतान को सफलता प्राप्त होगी। मन में सुखद अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। शुभ कार्य संपन्न होंगे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

धनु: मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में दूसरों की सहायता लेंगे। बहुत महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जीवन साथी के साथ चला आ रहा मतभेद समाप्त होगा। गुम हुई वस्तु प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नयें अनुबन्ध मिलेंगे। भविष्य में लाभ मिलेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मकर: रुका धन प्राप्त होगा। किसी खास व्यक्ति से भेंट के कारण मन खुश रहेगा। दूसरों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निवेश में वृद्धि होने के योग हैं।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में आलस्य महसूस करने से कार्यों को समय से पूर्ण करने में असफल रहेंगे। व्यवसाय में आज किसी तरह का निवेश न करें।परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मीन : आज कार्यक्षेत्र में उत्साह से पूर्ण होकर कार्य करेंगे। कोई शुभ कार्य के संपन्न होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार का कार्य प्रगति पर रहेगा। धन का आगमन सामान्य रहेगा। परिवार में विवाद हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

———————————————–

“दैवज्ञ”डॉ श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.-

9430669031

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें