29.5 C
Ranchi
Wednesday, February 5, 2025 | 12:28 pm
29.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड में भारतीय वन सेवा के 31 ऑफिसर का हुआ तबादला, जानिए कौन कहां गये

Advertisement

Jharkhad news, Ranchi news : झारखंड में भारतीय वन सेवा के 31 ऑफिसर का तबादला हुआ है. इसमें क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (Regional Chief Forest Conservator) वन प्रमंडल पदाधिकारी (Forest division officer) और सलंग्न पदाधिकारी (Attached officer) स्तर के ऑफिसर शामिल हैं. अशोक कुमार दुबे रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. वहीं, पाकुड़ वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी विनय कांत मिश्रा की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दी गयी है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhad news, Ranchi news : रांची : झारखंड में भारतीय वन सेवा के 31 ऑफिसर का तबादला हुआ है. इसमें क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (Regional Chief Forest Conservator) वन प्रमंडल पदाधिकारी (Forest division officer) और सलंग्न पदाधिकारी (Attached officer) स्तर के ऑफिसर शामिल हैं. अशोक कुमार दुबे रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. वहीं, पाकुड़ वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी विनय कांत मिश्रा की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दी गयी है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

- Advertisement -

संताल परगना दुमका के सम्प्रति क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सत्यजीत सिंह का तबादला मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान, रांची के पद पर हुआ है. इनका मुख्यालय रांची होगा. इसके अलावा जमशेदपुर के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक विश्वनाथ साह को मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, रांची बनाये गये हैं. इनका मुख्यालय भी रांची रहेगा. जमशेदपुर प्रादेशिक अंचल के वन संरक्षक जब्बर सिंह जमशेदपुर के मुख्य वन संरक्षक बने हैं. इनका मुख्यालय जमशेदपुर रहेगा. मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य समन्वयक, विश्व खाद्य कार्यक्रम, रांची के संजय कुमार सुमन का तबादला मेदिनीनगर, पलामू के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर हुआ है. इनका मुख्यालय मेदिनीनगर रहेगा.

बोकारो प्रादेशिक अंचल के मुख्य वन संरक्षक सतीष चंद्र राय को संताल परगना दुमका के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है. इनका मुख्यालय दुमका रहेगा. मुख्य वन संरक्षक, राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, रांची के राजीव रंजन को मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य समन्वयक, विश्व खाद्य कार्यक्रम, रांची बनाया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा. वन संरक्षक, वनरोपण, शोध एवं मूल्यांकन, रांची के कमलेश पांडेय को मुख्य वन संक्षरक के वेतनमान में प्रोन्नति करते हुए रांची के मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता बनाया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा. गिरिडीह प्रादेशिक अंचल के वन संरक्षक कुमार आशुतोष चाईबासा प्रादेशिक अंचल के वन संरक्षक बने हैं. इनका मुख्यालय चाईबासा होगा.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो कोरोना पॉजिटिव

वन प्रमंडल पदाधिकारी, परियोजना समन्वय इकाई, झारखंड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना, रांची के रवींद्र नाथ मिश्रा को वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय हजारीबाग रहेगा. गिरिडीह के प्रमंडलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल अरुण कुमार सिंह बोकारो वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. इनका मुख्यालय बोकारो रहेगा. रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमंडल अशोक कुमार दुबे रांची वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. इनका मुख्यालय रांची रहेगा. हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी पीआर नायडू को गोड्डा वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. इनका मुख्यालय गोड्डा रहेगा.

हजारीबाग राजकीय व्यापार प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बी भाष्करण देवघर के वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमंडल बने हैं. इनका मुख्यालय देवघर रहेगा. गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल की वन प्रमंडल पदाधिकारी सुश्री ममता प्रियदर्शी जमशेदपुर वन प्रमंडल की वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगी. इनका मुख्यालय जमशेदपुर होगा. रांची वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय गिरिडीह रहेगा. जमशेदपुर वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार गज परियोजना जमशेदपुर के उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक होंगे. इनका मुख्यालय जमशेदपुर होगा. रामगढ़ वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी विजय शंकर दुबे रांची के उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण बने हैं. इनका मुख्यालय रांची रहेगा.

Also Read: ग्रामीणों के लिए अब डीवीसी से नहीं लेनी पड़ेगी महंगी बिजली, सीएम हेमंत सोरेन ने बिजली के 6 ग्रिड सब स्टेशनों का किया ऑनलाइन उद्घाटन

लातेहार वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज रामगढ़ वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. इनका मुख्यालय रामगढ़ रहेगा. वन्यप्राणी प्रमंडल हजारीबाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. इनका मुख्यालय गढ़वा रहेगा. लोहरदगा प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्जवल गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. इनका मुख्यालय गिरिडीह रहेगा. मेदिनीनगर उत्तरी व्याघ्र परियोजना प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी बंकर अज्यिंक देवीदास जामताड़ा वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय जामताड़ा रहेगा. चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी (Attached officer) विकास कुमार मीणा चतरा उत्तरी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय चतरा होगा.

रांची वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला लातेहार सामाजिक वानिकी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. इनका मुख्यालय लातेहार होगा. हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी रौशन कुमार लातेहार वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय लातेहार रहेगा. सारंडा वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी अंकित कुमार सिंह गिरिडीह लघु वन पदार्थ परियोजना के प्रमंडलीय प्रबंधक होंगे. इनका मुख्यालय गिरिडीह रहेगा. मेदिनीनगर वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी कुलदीप मीणा खूंटी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय खूंटी होगा. जमशेदपुर वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी अवनीश कुमार चौधरी हजारीबाग वन्यप्राणी प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय हजारीबाग होगा.

हजारीबाग वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी मौन प्रकाश पाकुड़ वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय पाकुड़ होगा. दुमका वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी नितीश कुमार को पोड़ाहाट वन प्रमंडल चाईबासा के वन प्रमंडल पदाधिकारी बने हैं. इनका मुख्यालय चाईबासा रहेगा. जामताड़ा वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी सुशील सोरेन सिमडेगा वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी होंगे. इनका मुख्यालय सिमडेगा रहेगा.

Posted By : Samir Ranjan.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें