23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Vat Savitri Vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए PICS

Advertisement

Vat Savitri Vrat 2021, गढ़वा न्यूज (गौरव पांडेय) : हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद खास है. सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं. गढ़वा समेत पूरे झारखंड में आज गुरुवार को महिलाओं ने वट सावित्री पूजा पूरे विधि विधान के साथ की और व्रत रखा. इस दौरान गढ़वा जिले के अहिपुरवा स्थित काली मंदिर परिसर में सुबह से ही सुहागिनों ने स्नान कर दुल्हन की तरह सजकर थाली में विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री के साथ हाथ पंखा आदि लेकर बरगद पेड़ के नीचे पहुंचकर पूजा कीं और पति की दीर्घायु की कामना की.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Vat Savitri Vrat 2021, गढ़वा न्यूज (गौरव पांडेय) : हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद खास है. सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं. गढ़वा समेत पूरे झारखंड में आज गुरुवार को महिलाओं ने वट सावित्री पूजा पूरे विधि विधान के साथ की और व्रत रखा. इस दौरान गढ़वा जिले के अहिपुरवा स्थित काली मंदिर परिसर में सुबह से ही सुहागिनों ने स्नान कर दुल्हन की तरह सजकर थाली में विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री के साथ हाथ पंखा आदि लेकर बरगद पेड़ के नीचे पहुंचकर पूजा कीं और पति की दीर्घायु की कामना की.

- Advertisement -

पंडित नमो नारायण शुक्ला द्वारा वट सावित्री पूजा करायी गयी. कान्ति पांडेय, राखी, अंजली, ज्योति कुमारी, पूजा पांडेय, चंद्रा, चंचला देवी ने कहा कि वट सावित्री पूजा सुहागिनों के अखंड सौभाग्य प्राप्त करने का प्रामाणिक और प्राचीन व्रत है. धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख है कि इस व्रत के करने से अल्पायु पति भी दीघार्यु हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि जब सत्यवान की आत्मा को यमराज लेने पहुंचे थे, तब उनकी पत्नी सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चल पड़ी थी. ऐसी मान्यता है कि यमराज के काफी समझाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तब विवश होकर यमराज ने सत्यवान की आत्मा का प्रवेश उसके मृत शरीर में करवा दिया था.

Undefined
Vat savitri vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए pics 8
Also Read: Vat Savitri Puja 2021: आज भोग के रूप में चढ़ाएं आम का मुरब्बा, भिगोए चने, पूरी-पुए, मिलेगा अखंड सौभाग्य का मिलेगा वर, जानें प्रसाद बनाने की विधि

झारखंड के लातेहार, हजारीबाग, चतरा, पलामू, कोडरमा समेत कई जिलों में वट सावित्री की पूजा सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए की और अखंड सौभाग्य की कामना की. कोरोना महामारी के बीच पूजा के दौरान काफी भीड़ होने के कारण सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं हो सका.

Undefined
Vat savitri vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए pics 9

चतरा जिले में भी वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखा. इस दौरान सुहागिनों की काफी भीड़ दिखी. कोरोना महामारी को देखते हुए पूजा के दौरान लापरवाही बरती गयी. सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं किया गया.

Undefined
Vat savitri vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए pics 10
Also Read: Vat Savitri Vrat 2021 Puja Vidhi: धूमधाम से मना अखंड सौभाग्य का वट सावित्री व्रत, 148 साल बाद यह खास योग, जानें पूजा विधि, व्रत के नियम, पारण समय, समेत अन्य जानकारियां…

हजारीबाग जिले में वट सावित्री पूजा के दौरान सुहागिनों के बीच सोशल डिस्टैंसिंग नहीं दिखी.

Undefined
Vat savitri vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए pics 11
Also Read: Vat Savitri Vrat 2021: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज ऐसे करें वट सावित्री पूजा, बरगद वृक्ष की पूजा से ही सावित्री को पति सत्यवान के प्राण मिले थे वापस

कोरोना महामारी को देखते हुए ये लापरवाही भारी पड़ सकती है. बड़कागांव में भी ऐसा ही नजारा दिखा. यह तस्वीर हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित दैनिक बाजार स्थित बरगद पेड़ के पास की है.

Undefined
Vat savitri vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए pics 12
Also Read: Vat Savitri Puja 2021 Puja Vidhi: वट सावित्री पर जरूर सुनें ये व्रत कथा, जानें इससे जुड़ी ये मान्यताएं व इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं

लातेहार जिले में भी कोरोना के बीच वट सावित्री की पूजा की गयी. इस दौरान सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य की कामना की.

Undefined
Vat savitri vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए pics 13
Also Read: Jharkhand Crime News : जेल से लौटे शराबी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर माता-पिता को मार डाला, गिरफ्तारी में जुटी खूंटी पुलिस

झारखंड के पलामू जिले के पांकी प्रखंड क्षेत्र के बालुडीह गांव में भी वट सावित्री की पूजा की गयी. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री पूजा की और अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना की.

Undefined
Vat savitri vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए pics 14

Posted By : Guru Swarup Mishra

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें