26.1 C
Ranchi
Tuesday, February 4, 2025 | 12:35 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

बोलीं प्रियंका गांधी- UP में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है

Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
बोलीं प्रियंका गांधी- up में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है 6

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को चित्रकूट पहुंची. यहां उन्होंने कामदगिरी मंदिर की परिक्रमा की और चित्रकूट में पूजा-अर्चना की.

- Advertisement -
Undefined
बोलीं प्रियंका गांधी- up में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है 7

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को चित्रकूट में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. खास बात यह थी कि प्रियंका गांधी ने नाव पर ‘मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ डायलॉग का आयोजन किया.

Undefined
बोलीं प्रियंका गांधी- up में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है 8

प्रियंका गांधी के सामने संवाद में शामिल महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की. सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रियंका गांधी ने सभी की बातों को सुना और समाधान का भरोसा भी दिया.

Undefined
बोलीं प्रियंका गांधी- up में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है 9

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है, उसे आगे बढ़ाने का क्या मतलब है? मैं आपसे यह बात करने आई हूं कि आप अपना मन बना लीजिए. आप आधी आबादी हैं. आपको हक नहीं मांगना है. राजनीति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित है. अगर चुनाव में महिलाएं उतरेंगी तो समाज में बड़ा बदलाव आएगा. कोई भी या कोई राजनीतिक दल उन्हें रोक नहीं पाएगा.

Undefined
बोलीं प्रियंका गांधी- up में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है 10

‘मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ संवाद के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी भागीदारी दे रही है. यह शुरुआत है. लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी महिलाओं को टिकट देंगे.

(रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी , प्रयागराज)

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें