24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Dev Deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी

Advertisement

अर्द्धचंद्राकार काशी के घाट, गंगा पार रेती या फिर गंगा गोमती संगम पर स्‍थि‍त मार्कंडेय महादेव का धाम समेत वरुणा तट पर स्‍थि‍त रामेश्‍वर महादेव का धाम, हर तरफ रोशनी ही दिखी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 9

Varanasi Dev Deepawali 2021: दीपावली के बाद काशी की जनता का देव दीपावली को लेकर इंतजार खत्म हो गया. मास भर चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा में विष्णु भगवान को पूजने वाले भक्तों ने शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद पूरी काशी को दीपक की रोशनी से जगमगा दिया.

- Advertisement -
Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 10

सबसे पहले पंचगंगा घाट पर देव दीपावली की शुरुआत होने की परंपरा को निभाते हुए रानी अहिल्याबाई के हाथों स्थापित हजारा दीप जलाया गया. इसके बाद समूची काशी में देव दीपावली उत्सव की शुरुआत हो गई.

Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 11

काशीवासियों ने पूरी काशी के देवालयों, तालाब, सरोवर, कुंड हर जगह देवताओं की दीपावली के मौके पर दीपकों की आकर्षक सजावट की. इस दौरान रोशनी से 33 करोड़ देवी-देवताओं का महादेव की नगरी में स्वागत किया गया.

Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 12

अर्धचंद्राकार स्वरूप गंगा घाट पर जब दीपकों की रोशनी जगमगाने लगी तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो चांद-सितारों से सजा आसमान धरती पर उतर आया हो. देव दीपावली के पावन अवसर पर भगवान वि‍ष्‍णु देवाधिदेव महादेव के आग्रह पर 33 करोड़ देवी-देवताओं के साथ पधारे तो समूची काशी स्वागत में उमड़ पड़ी.

Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 13

काशीवासियों ने मंदिरों, घाटों समेत कई स्थानों पर दीपकों के साथ दीपावली मनानी शुरू कर दी. अदृश्य रूप से उपस्थित सभी देवी-देवता आज के दिन महादेव के साथ काशी की धरती पर दीपावली मनाते हैं.

Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 14

देव दीपावली पर काशी की जनता देवालयों और घाटों की सजावट कर माता गंगा और काशी विश्वनाथ के साथ दीपावली मनाते हुए महाआरती करते हैं. काशी में नजर उठाकर देखते ही चारों तरफ रोशनी ही दिखी.

Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 15

देव दीपावली के अवसर पर मां गंगा भी रोशनी से सराबोर दिखीं. आसमान के चांद तारे भी नीचे निखरी रोशनी को देखते मिले.

Undefined
Dev deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी 16

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र प्रसाद गंगा सेवा समिति ने प्रख्ताय गायिका अनुराधा पौडवाल को सम्मानित किया. उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: Dev Deepawali 2021: अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय… 10 तसवीरों में देखें वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें