20.1 C
Ranchi
Sunday, February 23, 2025 | 11:15 pm
20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Cancer Yearly Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

Advertisement

New Year 2022 Varshik Rashifal: कर्क राशि 2022 के अनुसार हम वार्षिक राशिफल आपके सामने लाए हैं इससे आप पहले से ही अनुमान लगा सकेंगे कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला है. आइए जाने कर्क राशिफल 2022

Audio Book

ऑडियो सुनें

New Year 2022 Varshik Rashifal: कर्क राशिफल 2022 (Kark Rashifal 2022) आने वाले नए साल 2022 में कर्क राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित कर्क वार्षिक राशिफल 2022 (Cancer Yearly Horoscope 2022) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष कर्क जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

कर्क राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-

पारिवारिक जीवन :-

यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए श्रेष्ठ सिद्ध होगा. घर में किसी ना किसी चीज को लेकर खुशी बनी रहेगी. कुछ नयी चीजें घर में आ सकती हैं जैसे कि कोई नयी कार या फ्रिज या कुछ और. भाई या बहन के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा खासकर जून-जुलाई के अंत में. पड़ोस के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे और रिश्तेदारों में से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.

करियर :-

यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष उलझन की स्थिति बनी रहेगी. कुछ ऐसे अवसर सामने आएंगे जब आप तय नहीं कर पाएंगे या असमंजस की स्थिति में रहेंगे कि क्या किया जाए और क्या नहींं. किसी भी दुविधा से बचने के लिए अपनों से बड़ों का परामर्श अवश्य लें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो. यदि आप नौकरी करते हैं तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा और जॉब में तरक्की भी होगी. बचत भी बढ़ेगी और सहकर्मियों में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.

शिक्षा:-

यदि अभी आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा. सभी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और आप अग्रणी रहेंगे. कॉलेज के छात्रों को किसी कारणवश प्रोजेक्ट में समस्या होगी लेकिन बाद में वह सुलझ जाएगी. इसमें आपको अपने किसी मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा. यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस वर्ष कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ेगी लेकिन धीरे-धीरे आपमें सुधार होगा. कुछ चीजों को लेकर मन में शंका रहेगी लेकिन अपनों से बड़ों का मार्गदर्शन काम आएगा.

प्रेम जीवन:-

यदि आप विवाहित हैं तो इस वर्ष आपका ध्यान घर में कम और बाहर के कामों में ज्यादा लगेगा जिस कारण जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव होगा. समय नहीं दे पाने के कारण आपका जीवनसाथी आपसे निराश भी रह सकता है. प्रेम संबंधों के अनुसार यह वर्ष आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा. यदि घर में शादी की बात चल रही है तो वह पक्की हो जाएगी लेकिन किसी अपने के द्वारा उसमें रुकावट डालने का प्रयास किया जा सकता है. ऐसे में पहले से ही सावधान रहें और घर की बातों को बाहर कहने से बचें.

स्वास्थ्य:-

मार्च के महीने में किसी बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे और घर में भी किसी की तबियत खराब रह सकती है. कुछ छोटी-मोटी बिमारियों को छोड़ दिया जाये तो वर्ष सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव होगा लेकिन यदि आप ध्यान लगाएंगे या योग करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.

शुभ रंग:- श्वेत

शुभ अंक:-4

उपाय:-

(1) रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं. इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती हैं व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं. ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज में शांत संगीत भी सुन सकते हैं.

(2) सुबह मे बजरंगबाण का पाठ कीजिए उतम रहेगा

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

Also Read: Aries Yearly Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Taurus Yearly Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Gemini Yearly Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Cancer Yearly Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Leo Yearly Horoscope 2022: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Virgo Yearly Horoscope 2022: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Libra Yearly Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Scorpio Yearly Horoscope 2022: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Sagittarius Yearly Horoscope 2022: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Capricorn Yearly Horoscope 2022: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Aquarius Yearly Horoscope 2022: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Pisces Yearly Horoscope 2022: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें