27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, जानें अपने जिले का हाल

Advertisement

jharkhand news: झारखंड में लोगों को अभी ठंड से छुटकारा नहीं मिलने वाली है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगी. वहीं, अधिकतक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. वहीं, 22 जनवरी से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी, जो अगले दिन भी जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 24 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध के बाद दोपहर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने की संभावना जतायी है.

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार, राज्यवासियों को ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं, सुबह में कोहरा या धुंध भी खूब रहेगा. राज्य के कई जिलों में कुहासा और तेज हवा चलने से ठंड बढ़ गयी है. राजधानी रांची में ठंड बढ़ गयी है. बता दें कि 19 जनवरी से 21 जनवरी तक राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध रहने के कारण ठंड रहेगी. इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

वहीं, 22 जनवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है. वहीं, 23 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसके अगले दिन यानी 24 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

Also Read: झारखंड में 23 जनवरी को फिर हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
जानें अपने जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का हाल

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो राज्य में कई जिलों में इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है. इस दौरान देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला जिला में न्यूतनम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

वहीं, अधिकतम तापमान के तहत राज्य के धनबाद में 22 जनवरी को 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा देवघर में 25 डिग्री सेल्सियस तक, दुमका में 24 डिग्री सेल्सियस तक, गिरिडीह में 23 डिग्री सेल्सियस तक, गोड्डा में 24 डिग्री सेल्सियस तक, जामताड़ा में 25 डिग्री सेल्सियस तक, पाकुड़ में 24 डिग्री सेल्सियस तक, साहिबगंज में 24 डिग्री सेल्सियस तक, कोडरमा में 23 डिग्री सेल्सियस तक, चतरा में 24 डिग्री सेल्सियस तक, गढ़वा में 25 डिग्री सेल्सियस तक, लातेहार में 23 डिग्री सेल्सियस तक, लोहरदगा में 22 डिग्री सेल्सियस तक, पलामू में 24 डिग्री सेल्सियस तक, बोकारो में 24 डिग्री सेल्सियस तक, रामगढ़ में 24 डिग्री सेल्सियस तक, हजारीबाग में 22 डिग्री सेल्सियस तक, रांची में 23 डिग्री सेल्सियस तक, खूंटी में 23 डिग्री सेल्सियस तक, गुमला में 24 डिग्री सेल्सियस तक, पूर्वी सिंहभूम में 24 डिग्री सेल्सियस तक, सरायकेला-खरसावां में 24 डिग्री सेल्सियस तक, पश्चिमी सिंहभूम में 25 डिग्री सेल्सियस तक और सिमडेगा में 24 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है.

Posted By: Samir Ranjan.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें