27.1 C
Ranchi
Monday, February 3, 2025 | 02:27 PM
27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

गुजरात के गांधीनगर में होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 स्थगित, रक्षा मंत्रालय ने कहा- नई तारीख का एलान जल्द

Advertisement

गुजरात के गांधीनगर में 10 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Defence Expo 2022 गुजरात के गांधीनगर में 10 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण गुजरात के गांधीनगर में 10 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि नई तारीखों के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा.

- Advertisement -

पिछली बार यूपी के लखनऊ में हुआ था डिफेंस एक्सपो का आयोजन

बता दें कि डिफेंस एक्सपो में भारतीय रक्षा मंत्रालय देश की सैन्य ताकत प्रणाली का प्रदर्शन करता है. इसमें दूसरे देश और रक्षा सामान बनाने वाली कंपनियां भी हिस्सा लेती हैं. रक्षा मंत्रालय डिफेंस एक्सपो का आयोजन हर दो साल में करती है. पिछली बार डिफेंस एक्सपो का आयोजन 5 से 9 फरवरी, 2020 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था. इसमें कई देशों ने हिस्सा लिया था और 12 लाख से ज्यादा लोग इसे देखने पहुंचे थे और इस आयोजन के दौरान 200 साझेदारियां बनाई गईं, जिसने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को जबरदस्त बढ़ावा का काम किया. यह एग्जीबिशन 75000 स्क्वेयर मीटर में फैला हुआ था, जिसमें 1000 से ज्यादा प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया था.


डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित करने के पीछे यूक्रेन संकट!

संभावना जताई जा रही है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और गहराता संकट डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित करने का कारण हो सकता है. डिफेंस एक्सपो 2022 के जरिए नरेंद्र मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में जुटी है, ताकि 2024 तक 5 बिलियन डॉलर डिफेंस एक्सपोर्ट के टारगेट को हासिल किया जा सके. डिफेंस एक्सपो 2022 का मकसद भारत को जमीन, नेवल, एयर, होमलैंड सिक्योरिटी सिस्टम और डिफेंस इंजीनियरिंग का गढ़ बनाना है. भविष्य के युद्ध के खतरों को देखते हुए इस एक्जीबिशन का जोर संघर्षों पर खतरनाक टेक्नोलॉजी के प्रभाव और जरूरी उपकरणों और प्लेटफार्मों पर उनके परिणामी प्रभाव को पहचानने पर था.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें