21.1 C
Ranchi
Monday, February 10, 2025 | 09:19 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

National Panchayat Award 2022: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर झारखंड की इन पंचायतों को मिलेगा नेशनल अवार्ड

Advertisement

National Panchayat Award 2022: झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार की बुंडू पंचायत को बाल हितैषी पुरस्कार, गिरिडीह जिले के बिरनी की कपिलो पंचायत को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड, गिरिडीह जिले के बिरनी की बांगरकला पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार दिया जायेगा.

Audio Book

ऑडियो सुनें

National Panchayat Award 2022: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) के अवसर पर झारखंड की पंचायतों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. इनमें बोकारो जिले के पेटरवार की बुंडू पंचायत, गिरिडीह जिले के बिरनी की कपिलो पंचायत, गिरिडीह जिले के बिरनी की बांगरकला पंचायत को नेशनल अवार्ड दिया जायेगा. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से भी पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा.

- Advertisement -

पंचायतों को मिलेगा नेशनल अवार्ड

झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार की बुंडू पंचायत को बाल हितैषी पुरस्कार, गिरिडीह जिले के बिरनी की कपिलो पंचायत को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड एवं गिरिडीह जिले के बिरनी की बांगरकला पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार दिया जायेगा. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार जिला स्तर पर पूर्वी सिंहभूम को, प्रखंड स्तर पर खूंटी के मुरहू और पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया को एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गिरिडीह के बिरनी प्रखंड की बांगरकला पंचायत व कपिलो पंचायत तथा पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी प्रखंड की मेरिया पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा.

Also Read: National Panchayat Award 2021 : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर झारखंड की ये पंचायतें हुईं सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला नेशनल अवार्ड

इन्हें भी मिल चुका है सम्मान

खूंटी जिला परिषद, खूंटी पंचायत समिति, पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी सह जुगसलाई पंचायत समिति को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा गिरिडीह के गांडेय प्रखंड की बुधुडीह पंचायत, बोकारो के नावाडीह प्रखंड की चपरी पंचायत और हजारीबाग के पदमा प्रखंड की पिंडारकोम पंचायत को बेहतर कार्य के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार 2021 मिल चुका है.

Also Read: Jharkhand News:झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में क्यों रुक गया बाघों की गिनती का काम, कितना फीसदी हुआ पूरा

बेहतर कार्य के लिए 2021 में मिल चुका पुरस्कार

झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड की कपिलो पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार 2021 से पुरस्कृत किया गया. साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड की खुटहरी पंचायत को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया. बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड की बुंडू पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार 2021 दिया गया. पंचायत क्षेत्र में बच्चों के लिए बेहतर कार्य करने के कारण ये सम्मान दिया गया.

Also Read: झारखंड के लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा के बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट, महुआ चुनने गयी महिला की मौत

नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल 2018 को झारखंड के रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड की जमीरा पंचायत की मुखिया देवंती देवी को ग्रामसभा के उत्कृष्ट कार्यों को लेकर नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार दिया गया था. मध्यप्रदेश में आयोजित समारोह में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने यह पुरस्कार दिया था.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में लू चलने के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के हैं आसार

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है. ये दिन भारतीय संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 के पारित होने का प्रतीक है, जो 24 अप्रैल 1993 से लागू हुआ था. इस दिन को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई.

Posted By : Guru Swarup Mishra

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें