कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में शिरकत करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन से उदयपुर पहुंचे गये हैं. कार्यक्रम के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंचीं हैं लेकिन चर्चा ज्यादा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की हो रही है. राहुल गांधी के पहुंचने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, सीडब्ल्यूसी मेम्बर रघुवीर मीणा सहित तमाम नेता उनकी अगुवाई करते नजर आये.
![चिंतन शिविर: राहुल गांधी की ट्रेन से यात्रा के क्या हैं मायने ? कांग्रेस नेता ने जाना कुलियों का हाल 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-05/6fb57b29-ad18-42c8-99cc-1f4ba4a274ee/rahul_gandhi_in_train.jpg)
सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन के अंदर कुछ नेताओं को ही जाने की इजाजत दी गई. अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर कतार में खड़ा कर दिया गया. इससे पहले जब राहुल गांधी दिल्ली से निकल रहे थे तो रेलवे स्टेशन पर उन्होंने कुलियों से बात की और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए. राहुल गांधी ठीक 7:47 बजे चेतक एक्सप्रेस से उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ स्टेशन से बाहर आये. स्टेशन के बाहर तिरंगा झंडा लेकर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे. राहुल गांधी व अन्य नेता एसी बस में सवार हुए और सीधे होटल अरावली ताज का रुख किया.
![चिंतन शिविर: राहुल गांधी की ट्रेन से यात्रा के क्या हैं मायने ? कांग्रेस नेता ने जाना कुलियों का हाल 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-05/6bedeba5-36da-4361-a444-283f2a1a2d92/congress_rahul_gandhi.jpg)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए गुरुवार को ट्रेन से रवाना हुए. राहुल गांधी के आलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और कई अन्य नेता दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुए. यहां स्टेशन पर कई कुलियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और अपनी कुछ परेशानियां साझा कीं.
![चिंतन शिविर: राहुल गांधी की ट्रेन से यात्रा के क्या हैं मायने ? कांग्रेस नेता ने जाना कुलियों का हाल 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-05/5791e377-591f-4fe0-bae3-79b005b5546a/FSm5jeoaAAE5Neg.jpg)
यहां चर्चा कर दें कि कांग्रेस के इस तीन दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन के साथ होगी. इसके बाद छह अलग अलग समूहों में नेतागण चर्चा करेंगे और फिर इससे निकले निष्कर्ष को ‘नवसंकल्प’ के रूप में कांग्रेस कार्य समिति 15 मई को मंजूरी देगी. राहुल गांधी 15 मई को शिविर को संबोधित करेंगे.
![चिंतन शिविर: राहुल गांधी की ट्रेन से यात्रा के क्या हैं मायने ? कांग्रेस नेता ने जाना कुलियों का हाल 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-05/a3d97266-4ca9-4309-92cb-25f2d6c13996/FSm5XNNakAA18Hy.jpg)