23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

President Election: ममता बनर्जी ने माना- राष्ट्रपति चुनाव में जीत सकती हैं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

Advertisement

President Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जिन्होंने भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनवाया है, उन्हें लगता है कि द्रौपदी मुर्मू जीत जायेंगी. रथ यात्रा के दिन इस्कॉन मंदिर परिसर में उन्होंने ये बातें कहीं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

President Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee on Presidential Election) ने माना कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राष्ट्रपति का चुनाव जीत सकती हैं. शुक्रवार को ममता बनर्जी कहा कि अगर भाजपा ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्ष के साथ चर्चा की होती, तो विपक्षी दल भी उनका समर्थन करने पर विचार कर सकते थे.

- Advertisement -
  • महाराष्ट्र के घटनाक्रम के बाद बढ़ गयी द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावनाएं

  • भाजपा ने चर्चा की होती तो हम भी उनका समर्थन करने पर विचार करते

एनडीए की स्थिति हुई मजबूत

ममता बनर्जी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के पास 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) को जीतने की बेहतर संभावना है, क्योंकि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की स्थिति मजबूत हुई है. गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ईस्कॉन (ISKON) द्वारा महानगर में आयोजित रथ यात्रा (Rath Yatra) उत्सव में भाग लेने पहुंची थीं. उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की और रथ भी खींचा.

Also Read: President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में क्यों इस्तेमाल नहीं होता ईवीएम? ये है वजह

आम सहमति वाला उम्मीदवार होता बेहतर

रथ यात्रा कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘एक आम सहमति वाला उम्मीदवार हमेशा देश के लिए बेहतर होता है. भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पास महाराष्ट्र के घटनाक्रम के कारण (राष्ट्रपति चुनाव जीतने की) बेहतर संभावनाएं हैं. अगर भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा करने से पहले हमारा सुझाव मांगा होता, तो हम भी व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर सकते थे.’

विपक्षी दल जो फैसला लेंगे, उसको मानेंगी ममता बनर्जी

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि वह विपक्षी दलों के निर्णय के अनुसार चलेंगी. कांग्रेस और तृणमूल सहित 18 गैर-भाजपा दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है. यशवंत सिन्हा प्रचार अभियान में भी जुटे हुए हैं. ममता ने कहा कि सरकार की ओर से उनके पास फोन आया, तो किसी ने यह नहीं कहा कि वह किसे उम्मीदवार बना रहे हैं. सिर्फ हमारे उम्मीदवार के बारे में पूछा.

भाजपा ने पहले बताया होता, तो समर्थन पर करते विचार

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा ने पहले बता दिया होता कि वह आदिवासी और महिला उम्मीदवार उतारने वाले हैं, तो हम भी उनका समर्थन कर सकते थे. एक तो महिला होने के नाते महिलाओं के प्रति मेरा झुकाव होता है. अगर भाजपा ने पहले हमें इसके बारे में बताते, तो हम उस पर विचार कर सकते थे. अब जब तक 18 पार्टियां नहीं कहेंगी, मैं अकेले अपना उम्मीदवार वापस नहीं ले सकती.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें