26.1 C
Ranchi
Saturday, February 22, 2025 | 02:16 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

UP में द्रौपदी मुर्मू को मिला राजभर, राजा भैया और शिवपाल का समर्थन, विपक्ष बना यशवंत सिन्हा के लिए मुसीबत

Advertisement

सीएम योगी ने द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में शुक्रवार को रात्रि भोज बुलाया, जहां विपक्ष से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के साथ रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ भी पहुंचे.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Lucknow News: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू कल यानी 8 जुलाई को प्रदेश के विधायकों और सांसदों का समर्थन मांगने लखनऊ पहुंची. मुर्मू का दौरा जहां बीजेपी को मजबूती प्रदान करने वाला साबित हुआ, वहीं दूसरी और विपक्ष की एकता की भी पोल खुल गई. ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम योगी ने मुर्मू के सम्मान में बुलाए रात्रि भोज में विपक्ष से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा और विधायक शिवपाल यादव के साथ रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ भी पहुंचे.

द्रौपदी मुर्मू का समर्थन विपक्ष के लिए कैसे बना मुसीबत

मुख्यमंत्री योगी की रणनीति ने न सिर्फ मुर्मू के समर्थन को मजबूती प्रदान की, बल्कि विपक्ष में एक नई मुसीबत पैदा कर दी है. प्रदेश की विपक्षी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर दिया है. रात्रि भोज में शामिल होने पहुंचे राजग संस्थापक ‘राजा भैया’ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘आज के दौर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का चयन बेहद जरूरी है. यही कारण है कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल भी उनका समर्थन कर रहे हैं. हमारे दोनों विधायक उनका समर्थन करेंगे.’

यूपी में द्रौपदी मुर्मू को मिला विपक्ष का समर्थन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी गठबंधन में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं, जोकि अखिलेश यादव के लिए चिंता का एक बड़ा विषय बन गया है.

सुभासपा का समर्थन बिगाड़ सकता है 2024 का खेल

राष्ट्रपति पद के लिए राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में भाजपा गठबंधन दलों में निषाद पार्टी के छह विधायक, अपना दल (सेक्यूलर) के दो सांसद, एक एमएलसी और 12 विधायकों का समर्थन पहले से ही प्राप्त है. इंतजार था तो बस विपक्ष के समर्थन का, जोकि सीएम योगी के प्रयास से मिला, इस समर्थन से सपा के भविष्य पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह भी खड़ा हो गया है. मर्मू को सुभासपा के 6 विधायक, जनसत्ता दल के 2 विधायक और एक एमएलसी के साथ बसपा के 10 सांसद, एक विधायक और एक एमएलसी और सपा के एक विधायक का समर्थन मिल गया है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें