17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल BJP के सांसदों-विधायकों से की मुलाकात, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन का मिला आश्वसन

Advertisement

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज पश्चिम बंगाल के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सबका समर्थन मांगा. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का भरोसा दिलाया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शीर्ष संवैधानिक पद के लिए 18 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में उनका समर्थन मांगा. एक होटल में लगभग एक घंटे चली बैठक में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे.

- Advertisement -

द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा विधायकों से मांगा समर्थन

भाजपा की बंगाल इकाई के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का भरोसा दिलाया. आपको बता दें कि सांसदों और विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए मुर्मू विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं. इससे पहले, दिन में वह उत्तरी कोलकाता में स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पर पहुंचीं थी.

ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर कही थी ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि अगर भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्षी दलों के साथ चर्चा की होती तो वह आम सहमति की उम्मीदवार हो सकती थीं. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित देश के प्रमुख गैर-भाजपा दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है. मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा के 17 लोकसभा सांसद हैं. इनमें से एक अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया है. वहीं, 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं. हालांकि, उनमें से पांच विधायक पद से इस्तीफा दिए बिना तृणमूल से जुड़े जुके हैं. (भाषा)

Also Read: Draupadi Murmu: झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की कैसी रही है छवि, जानें उनका अब तक का सफर
ऐसा रहा द्रौपदी मुर्मू का राजनैतिक सफर

ओड़िशा में सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक से लेकर राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नामित होने तक का सफर द्रौपदी मुर्मू के लिए बेहद चुनौती भरा रहा है. 20 जून, 1958 को संथाल समुदाय में जन्मीं मुर्मू ने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया. वह वर्ष 2000 में ओड़िशा सरकार में मंत्री बनीं. बाद में उन्होंने 2015 में झारखंड के पहली महिला राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाली. 2013 में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी (एसटी मोर्चा) के सदस्य के रूप में भी नामित किया गया था.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें