20.1 C
Ranchi
Wednesday, February 12, 2025 | 08:54 pm
20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू दिव्यांग बच्चों से मिलने 2017 में आयी थी बोकारो, स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की थी कामना

Advertisement

राष्ट्रपति पद के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू विजयी हुई है. द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ ही बोकारो में इनकी जुड़ी यादें ताजा हो गयी है. झारखंड की राज्यपाल रहती द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2017 में बोकारो आयी थी. इस दौरान दिव्यांग बच्चों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की थी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

President Election 2022: दे आर डिफरेंटली एबल्ड. आई विश देम अ हेल्दी, लवली एंड सक्सेसफुल लाइफ अहेड… भारत की 15वीं सह पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ये शब्द गुरुवार (21 जुलाई, 2022) को बोकारो ने याद किया. श्रीमती मुर्मू 28 जनवरी, 2017 को एकदिवसीय दौरे पर बोकारो आयी थीं. एकदिवसीय दौरे में आशा लता सेक्टर- 05 सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई थी. उक्त बातें उन्होंने सेक्टर पांच स्थित आशा लता में कही थी. उन्होंने आशा लता के शिक्षण पद्धति के बारे में जानकारी प्राप्त की थी. साथ ही, दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के बाद कहा था कि मैं परमपिता से इनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं. इनके कला प्रदर्शन से मैं अभिभूत हुई.

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी यादें की थी ताजा

आशा लता में आयोजित कार्यक्रम के पहले द्रौपदी मुर्मू सेक्टर-4 स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थी. उक्त कार्यक्रम में उन्होंने ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी यादें ताजा की थी. शांति को दुनिया का उत्तम मार्ग बताया था. एकदिवसीय दौरे में वह पेटरवार स्थित कस्तूरबा विद्यालय, ओएनजीसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. उनके राष्ट्रपति बनने की खबर के बाद बोकारो से उनकी जुड़ी यादें एक बार फिर ताजा हो गयी है.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू का झारखंड के लुगुबुरु से है गहरा जुड़ाव, गायी थी संताली लोकगीत

द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग अच्छा समय बिताया था

आशा लता के निदेशक बीएस जायसवाल ने गुरुवार को उनके आगमन की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया था. बच्चों के साथ वह और उनके साथ बच्चे घुल-मिल गये थे.

रिपोर्टर : सुनील तिवारी, बोकारो.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें