15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 02:21 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल

Advertisement

गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसको लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान भी मनाया जाएगा. सभी घरों पर तिरंगा तो फहराया जाएगा. इस बीच गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप को तिरंगे के रंग से रंगा जा रहा है. इससे गांव में उत्सव सा माहौल बन गया है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Azadi Ka Amrit Mahotasav In Gorakhpur: देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसको लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इसके तहत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भी मनाया जाएगा. सभी घरों पर तिरंगा तो फहराया जाएगा. इस बीच गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप को तिरंगे के रंग से रंगा जा रहा है. इससे गांव में उत्सव सा माहौल बन गया है.

- Advertisement -

गोरखपुर जिले के सभी ग्राम पंचायत के अंतर्गत जितने भी इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं, सबको तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है. गोरखपुर जिले में 1294 ग्राम पंचायत हैं. इन सभी ग्राम पंचायतों में 6000 हैंडपंप को तिरंगे के रंग से रंगने का लक्ष्य तय किया गया है. जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर की पहल पर यह काम हो रहा है. फिलहाल अभी तक 600 से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप को तिरंगे के रंग में रंगा जा चुका है.

Gorakhpur Tiranga Handpump1
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 10
Gorakhpur Tiranga Handpump2
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 11
Gorakhpur Tiranga Handpump3
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 12
Gorakhpur Tiranga Handpump5
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 13
Gorakhpur Tiranga Handpump6
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 14
Gorakhpur Tiranga Handpump7
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 15
Gorakhpur Tiranga Handpump8
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 16
Gorakhpur Tiranga Handpump9
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 17

जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 6000 हैंडपंप को तिरंगे रंग में रंगने का लक्ष्य है. स्वतंत्रता दिवस इस बार काफी धूमधाम से मनाया जाएगा इसके लिए सभी ग्राम पंचायत के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारी हैंडपंपों को तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है. इसे देखकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का ध्यान आएगा. इन हैंडपंप का बड़ी संख्या में हर रोज उपयोग किया जाता है. यह पहल लोगों में कौतूहल का विषय भी है.

Undefined
गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल 18

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायती राज विभाग के कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं. कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में गोरखपुर के विकास भवन परिसर में तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाने के बाद कई ग्रुपों में उसे साझा किया. पंचायती राज विभाग जिले का नोडल विभाग है. यहां से राष्ट्रीय ध्वज के वितरण का काम भी शुरू कर दिया गया है.

रिपोर्ट : कुमार प्रदीप

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें