26.1 C
Ranchi
Monday, February 10, 2025 | 08:04 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Onam 2022: आज मनाया जा रहा है ओणम का त्योहार, यहां देखें मुहूर्त और पूजा विधि

Advertisement

Onam 2022: धार्मिक कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष थिरुवोणम नक्षत्र 07 सितंबर 2022 की शाम 04:05 बजे से प्रारंभ हो जाएगा, जो 08 सितंबर 2022 की दोपहर 01:40 बजे तक बना रहेगा. ओणम का पावन पर्व आज यानी 08 सितंबर तक मनाया जा रहा है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Onam 2022: ओणम का पावन पर्व दक्षिण भारत में दस दिनों तक बड़ी धूम-धाम से मनया जाता है और इस दिन लोग अपने घरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाते हैं. 23 अगस्त से प्रारंभ हुआ यह पावन पर्व आज यानी 08 सितंबर तक मनाया जा रहा है.

- Advertisement -

शुभ-मुहूर्त

धार्मिक कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष थिरुवोणम नक्षत्र 07 सितंबर 2022 की शाम 04:05 बजे से प्रारंभ हो जाएगा, जो 08 सितंबर 2022 की दोपहर 01:40 बजे तक बना रहेगा. थिरुवोणम् नक्षत्र 8 सितंबर को लग रहा है इसलिए ओणम इसी दिन मनाया जाएगा. इसके अलावा, इस बार ओणम पर सुकर्मा और रवि जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि ओणम के दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती हैं.

इस तरह मनाया जाता है ओणम

दक्षिण भारत मे ओणम बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है इस दिन लोग अपने घरों को रंगोली, फूल इत्यादि से सजाते हैं. साथ ही अनेक स्वादिष्ट पकवान जैसे रसम, चडी, पुलीसेरी और खीर आदि बना कर इस पर्व को हर्सोल्लास के साथ मानते हैं. इस पर्व के दौरान केरल में नौका दौड़ भैंस और बैल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करतें हैं.

ओणम का इतिहास

पौराणिक कथा के अनुसार, सदियों पहले महाबलि नाम के एक शक्तिशाली राजा हुए. उन्होंने तीनों लोकों (भू, देव और पाताल) पर राज किया. राक्षस योनि में पैदा होने के बावजूद भी उदार चरित्र होने के कारण उन्हें प्रजा बहुत प्यार करती थी, परंतु देवता उनसे ख़ुश नहीं थे, क्योंकि महाबलि ने उन्हें युद्ध में परास्त करने के बाद देवलोक पर शासन किया था. युद्ध में परास्त सभी देवता त्राहि माम करते हुए भगवान विष्णु के द्वार पर पहुँचे और उनसे अपना साम्राज्य वापस दिलाने की प्रार्थना की.

इस पर विष्णुजी ने देवताओं की मदद के लिए वामन अवतार का रूप धारण किया, जिसमें वे एक बौने ब्राह्मण बने. दरअस्ल, ब्राह्मण को दान देना शुभ माना जाता है, इसलिए वामन का रुप धारण कर भगवान विष्णु राजा महाबलि के दरबार पर पहुँचे. राजा बलि ने जैसे ही ब्राह्मण यानि भगवान विष्णु से उनकी इच्छा पूछी तभी भगवान विष्णु ने उनसे केवल तीन क़दम ज़मीन मांगी. यह सुनते ही राजा महाबलि ने हाँ कह दिया और तभी भगवान विष्णु अपने असली रूप में आ गए. उन्होंने पहला कद़म देवलोक में रखा जबकि दूसरा भू लोक में और फिर तीसरे क़दम के लिए कोई जगह नहीं बची तो राजा ने अपना सिर उनके आगे कर दिया.

विष्णुजी जी ने उनके सिर पर पैर रखा और इस तरह महाबलि पाताल लोक पहुँच गए. राजा ने यह सब बड़े ही विनम्र भाव से किया. यह देखकर भगवान विष्णु उनसे प्रसन्न हो गए और उनसे वरदान मांगने के लिए कहा, तब महाबलि ने कहा कि, हे प्रभु! मेरी आपसे प्रार्थना है कि मुझे साल में एक बार लोगों से मिलने का मौक़ा दिया जाए. भगवान ने उनकी इस इच्छा को स्वीकार कर लिया, इसलिए थिरुवोणम के दिन राजा महाबलि लोगों से मिलने आते हैं.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें