32.1 C
Ranchi
Thursday, March 13, 2025 | 01:01 pm
32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस रिजल्ट जारी, jeeadv.ac.in पर चेक करें

Advertisement

JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस रिजल्ट आज यानी 11 सितंबर को जारी कर दिये गये हैं. परिणाम की घोषणा के बाद अब परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

JEE Advanced 2022 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022) के परिणाम आज, दिन रविवार, 11 सितंबर को सुबह 10 बजे घोषित कर दिये गये. जेईई एडवांस 2022 परिणाम के साथ, मेरिट लिस्ट की घोषणा भी कर दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड 2022 मेरिट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. जानें जेईई एडवासं रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है और जोसा काउंसलिंग कब से शुरू हो रही है?

JEE Advanced 2022 Result: 3 सितंबर को जारी की गई थी आंसर की

जेईई एडवांस 2022 के परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा. जेईई एडवांस 2022, 28 अगस्त को आयोजित किया गया था. इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 1.56 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. आईआईटी बॉम्बे की ओर से 3 सितंबर को ही जेईई एडवांस परीक्षा की आंसर-की जारी हुई थी. इसमें 04 सितंबर तक ऑब्जेक्शन का मौका दिया गया था.

JEE Advanced Result 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Direct link to check JEE Advanced 2022 Result यहां चेक करें रिजल्ट

JEE Advanced 2022 Result : इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट

जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए, यहां बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें…

  • जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं.

  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें.

  • जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट सबमिट करें और एक्सेस करें.

  • जेईई एडवांस 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

JEE Advanced 2022 Result: मार्क्स के साथ ही रैंक भी जारी होंगे

रिजल्ट घोषित होने के बाद जेईई एडवांस मार्क्स बनाम और रैंक 2022 समेत अन्य डिटेल उपलब्ध कराये जायेंगे. जेईई एडवांस 2022 रैंक एकेडमिक इयर 2022-23 के लिए आईआईटी में इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए मान्य हैं.

Also Read: CUET UG 2022 Answer Key जारी, आपत्ति दर्ज करने के लिए आज रात तक मौका, तरीका, शुल्क समेत अन्य डिटेल जानें
JEE Advanced 2022: जोसा काउंसलिंग 12 सितंबर से

संयुक्त सीट आवंटन (जोसा 2022) काउंसलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी. जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवार फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्पों का चयन करके अलॉटमेंट रिजल्ट के माध्यम से एडमिश ले सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई एडवांस 2022 के रिजल्ट के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर नजर बनाये रखें.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर