लालबाजार मुख्याल्य के बाहर भाजपा समर्थकों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए नजर आये. प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य का आरोप है कि तृणमूल साजिश कर रही है.70 वर्षीय कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है.भाजपा अदालत की शरण में जाएगी ताकि भाजपा समर्थक बंगाल में सुरक्षित रह सकें.
![पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य में भाजपा का थाना घेराव देखें Pics 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-09/1aa979de-4ad2-45ea-8c18-3d9072a54532/bjp_news_54453.jpg)
भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के प्रतिवाद में शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा 1 और 2 मंडल भाजपा की ओर से कांकसा थाना का घेराव कर विक्षोभ प्रदर्शन जताया गया. रमण शर्मा ने कहा कि पुलिस ने तृणमूल के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं पर हमला कर समूचे राज्य भर में संत्रास की स्थिति कायम करके रखी हुई है.
Also Read: भाजपा के नबान्न अभियान के दौरान पुलिस द्वारा किए गए हमले के खिलाफ में कांकसा थाने का किया गया घेराव![पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य में भाजपा का थाना घेराव देखें Pics 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-09/805fd31d-c31d-49f5-b7a1-cfe21ade0ebb/Bjp_111.jpg)
कांकसा हाट तला से एक विशाल जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक नेता थाना पहुंचे. थाना गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया.इस दौरान पुलिस की ओर से भी उन्हें रोकने का लगातार प्रयास किया गया.
![पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य में भाजपा का थाना घेराव देखें Pics 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-09/f508f2e9-72a1-45e9-a0c7-892bccbef65f/bjp_0987_1_455.jpg)
बर्दवान सदर जिला भाजपा पार्टी के उपाध्यक्ष रमन शर्मा के नेतृत्व में कांकसा थाना के आईसी संदीप चटराज को ज्ञापन भी सौंपा गया.
![पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य में भाजपा का थाना घेराव देखें Pics 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-09/e29e49c6-d60b-449c-9430-f36cbbb9f605/bjp_123234.jpg)
भाजपा संगठन की ओर से दुर्गापुर थाना के सामने विरोध प्रदर्शन करते भाजपा समर्थक . तृणमूल के खिलाफ में भाजपा का प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा. भाजपा समर्थकों की मांग है कि वह बंगाल में सुरक्षित नहीं है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सरकार.
![पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य में भाजपा का थाना घेराव देखें Pics 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-09/0b58425b-a2de-47bb-a885-93d4ac49b5a4/bjp_hfgag45.jpg)