23.3 C
Ranchi
Wednesday, February 5, 2025 | 10:26 am
23.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

धनबाद के सरकारी स्कूलों में लड़कियों की अधिक, 254383 स्टूडेंट्स में 132459 लड़कियां

Advertisement

धनबाद के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने में अब लड़कियां, लड़कों से काफी आगे निकल गयी है. जिले के हर प्रखंड में दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक में लड़कियों की संख्या अधिक है. सरकारी विद्यालयों की पढ़ाई में हर कक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों से आगे निकल गयी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

धनबाद के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने में अब लड़कियां, लड़कों से काफी आगे निकल गयी है. जिले के हर प्रखंड में दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक में लड़कियों की संख्या अधिक है. जबकि अंतिम जनगणना में आधी आबादी की संख्या पुरुषों की तुलना में काफी कम है. साल 2011 में हुए जनगणना के अनुसार जिले में 1000 पुरुषों की तुलना में सिर्फ 909 महिलाएं ही है. इससे उलट सरकारी विद्यालयों की पढ़ाई में हर कक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों से आगे निकल गयी है.

- Advertisement -

आंकड़े बताते हैं

आंकड़े बता रहे हैं कि अब लड़कियां मैट्रिक के बाद भी पढ़ाई छोड़ नहीं रही हैं. यही कारण है कि 12वीं में भी लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या अधिक है. जिले में कक्षा एक से 12वीं तक में दो लाख 54 हजार 383 विद्यार्थी अध्ययरत है. इसमें लड़कों की संख्या एक लाख 21 हजार 924 है, जबकि लड़कियों की संख्या एक लाख 32 हजार 459 है. बता दें कि केलियासोल प्रखंड के सरकारी स्कूलों में 10वीं तक ही पढ़ाई होती है.

सरकारी स्कूलों में लड़का व लड़कियों की संख्या

प्रखंड लड़का लड़की

धनबाद 14239 16256

तोपचांची 10437 11385

झरिया 11911 13510

टुंडी 10977 11440

बलियापुर 10027 10744

बाघमारा 16434 18464

निरसा 8949 9780

गोविंदपुर 20373 21130

पूर्वी टुंडी 5060 5253

एग्यारकुंड 5460 6367

केलियासोल 8057 8130

कक्षावार क्या है संख्या

कक्षा लड़का लड़किया

प्रथम 10796 10646

द्वितीय 11329 11430

तृतीय 12007 12086

चौथी 13318 13547

पांचवीं 12967 13191

छठी 13513 14734

सातवीं 12830 14430

आठवीं 13080 14658

नौवीं 9661 11651

10वीं 7981 9996

11वीं 2373 3546

12वीं 2069 2544

इग्नू के छात्रों के लिए एक से तीन नवंबर तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

डिस्टेंस एजुकेशन का सबसे बड़ा मंच इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकित छात्रों की शिकायत निवारण के लिए एक से तीन नवंबर तक प्रतिदिन 11 बजे से एक बजे तक सभी क्षेत्रीय केंद्र में शिविर लगाया जायेगा. यहां पहुंच कर विद्यार्थी अपनी समस्याओं को रख सकते हैं. यह जानकारी वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ शुभकांत मोहंती ने दी. बताया : 4 नवंबर को क्षेत्रीय केंद्र कद्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन लिंक भेजा जाएगा. इसके माध्यम से भी विद्यार्थी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे. बताया कि यह आयोजन 31 से छह नवंबर के बीच मनाये जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत किया जा रहा है.

रिपोर्ट : मनोज रवानी, धनबाद

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें