21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

15 नवंबर को खूंटी के उलिहातू आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भगवान बिरसा मुंडा को देंगी श्रद्धांजलि

Advertisement

झारखंड स्थापना दिवस के मौके आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. राष्ट्रपति ने राज्य सरकार के निमंत्रण को स्वीकार किया है. 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू भी जाएंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला आगमन होगा.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand Foundation Day: आगमाी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. वहीं, राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू भी जाएंगी. उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का झारखंड का यह पहला कार्यक्रम होगा.

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

इस संबंध में खूंटी के सांसद सह केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने फेसबुक एवं ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जोहार, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू (खूंटी) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत है.15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल इस दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है.

महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि देश की प्रथम जनजातीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खूंटी के उलिहातू आना जिलेवासियों के लिए गौरव की बात होगी. राष्ट्रपति उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन सह जनजातीय महिला स्वयं सहायता समूहों को भी संबोधित करेंगी.

Also Read: रांची पहुंचे सैकड़ों JMM कार्यकर्ताओं से बोले CM हेमंत सोरेन- विपक्ष की साजिश का जवाब देने का आया समय

राष्ट्रपति ने झारखंड सरकार के निमंत्रण को किया स्वीकार

मालूम हो कि झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. झारखंड सरकार द्वारा भेजे गये निमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार किया. वहीं, 15 नवंबर को रांची और खूंटी में होनेवाले समारोह में शामिल होने की स्वीकृति दी है. राष्ट्रपति की स्वीकृति पर सीएम हेमंत सोरेन ने आभार जताते हुए कहा कि वीर शहीदों की इस धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी है.

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला-खरसावां.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें